Google Analytics Meta Pixel प्रेमी शीजान से अलगाव का सदमा नहीं झेल पाईं अभिनेत्री तुनिषा - Ekhabri.com

प्रेमी शीजान से अलगाव का सदमा नहीं झेल पाईं अभिनेत्री तुनिषा

मुंबई पुलिस ने रविवार को आशंका जताई कि टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के पीछे की वजह एक पखवाड़े पहले सह-अभिनेता शीजान मुहम्मद खान के साथ उनका ब्रेकअप हो सकता है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तुनिषा के गर्भवती होने की बात से इन्कार किया है। पुलिस के अनुसार, धारावाहिक “अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल की अभिनेत्री अपने सह अभिनेता शीजान के साथ प्रेम संबंधों में थीं।

 

 

तुनिषा की मौत के बाद उनकी मां ने शीजान के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।  शनिवार रात को ही पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। शीजान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे वसई के एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उसे चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार तुनिषा की मौत दम घुटने से हुई। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए।

 

 

पुलिस के मुताबिक शीजान ने 15 दिन पहले अभिनेत्री के साथ संबंध तोड़ लिया था। अलगाव के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। आशंका है कि इस कारण उन्होंने टीवी सेट पर यह कदम उठाया। हालांकि जांच अधिकारी मामले की जांच हत्या और आत्महत्या  दोनों पहलू को ध्यान में रखते हुए कर रहे हैं।

 

 

एफआइआर में दोनों कलाकारों में आपसी संबंध होने और 15 दिन पहले ब्रेकअप होने की बात सामने आई है। तुनिषा का पोस्टमार्टम रविवार तड़के नायगांव के जेजे अस्पताल में किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम सुबह 4:30 बजे तक हुआ। इस दौरान चार पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत दम घुटने से हुई थी।  चोट के कोई निशान नहीं पाए गए। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

Read Also  आलिया भट्ट की सौतन संग रणबीर ने खुलेआम किया रोमांस

 

तुनिषा ने 24 दिसंबर को अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तुनिषा ने धारावाहिक भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप से अपने अभिनय यात्रा की शुरुआत की थी। फिल्म फितूर में तुनिषा ने अभिनेत्री कट्रीना कैफ के बचपन का किरदार निभाया था। उनके निधन पर फितूर के निर्देशक अभिषेक कपूर, टीवी अभिनेता करण कुंद्रा, रश्मि देसाई, सुगंधा मिश्रा समेत कई कलाकारों ने शोक जताया है।

 

 

नशा नहीं करती थीं तुनिषा, कुछ परेशान थीं : पार्थ जुत्शी
एएनआई के अनुसार पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए तुनिषा के सह कलाकार पार्थ जुत्शी को रविवार को बुलाया। पुलिस स्टेशन के बाहर पार्थ ने कहा, मुझे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था और सामान्य सवाल पूछे गए थे। मैं उसके संबंधों पर टिप्पणी नहीं कर सकता, मुझे कुछ पता नहीं है। पार्थ ने यह भी कहा कि हालांकि तुनिषा तनाव में थीं, लेकिन वह किसी तरह का नशा नहीं करती थीं। पुलिस ने तुनिषा शर्मा मौत मामले में अब तक 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

 

तुनिषा के परिजन का आरोप, कई लड़कियों के संपर्क में था शीजान
तुनिषा के रिश्तेदारों ने कहा कि शीजान जब तुनिषा के साथ प्रेम संबंधों में था उस समय भी वह कई और लड़कियों के संपर्क में था। ब्रेकअप के बाद भी वह लड़कियों के संपर्क में रहा। 16 दिसंबर को तुनिषा को पता चला कि शीजान  उसे धोखा दे रहा है। तुनिषा शर्मा के मामा पवन शर्मा ने कहा कि शीजान के और लड़कियों के संपर्क में रहने के कारण तुनिषा डिप्रेशन में चली गई थीं। तुनिषा शर्मा के रिश्तेदार ने कहा,”हमें तुनिषा के लिए न्याय चाहिए। तुनिशा की मां ने कहा, शीजान खान मेरी बेटी की मौत के लिए केवल वही जिम्मेदार है और उसे इसके लिए सजा मिलनी चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...