Google Analytics Meta Pixel पिछले साल 49 अरब डालर बढ़ी अदाणी की संपत्ति - Ekhabri.com

पिछले साल 49 अरब डालर बढ़ी अदाणी की संपत्ति

एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी की संपत्ति में पिछले साल यानी 2021 में 49 अरब डालर का इजाफा हुआ है। यह दुनिया के शीर्ष तीन अमीरों एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में हुई वृद्धि से अधिक है। हुरून की वैश्विक अमीरों की सूची के मुताबिक एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले साल सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़ी। अंबानी की दौलत 103 अरब डालर आंकी गई। जबकि अदाणी की नेटवर्थ 153 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 81 अरब डालर रही। पिछले 10 सालों के दौरान अंबानी की दौलत जहां 400 प्रतिशत बढ़ी है वहीं अंबानी की दौलत में 1,830 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अदाणी के बाद पिछले साल गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज और सर्जी बिन और  एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति सबसे अधिक बढ़ी। संपत्ति में वृद्धि के मामले में अंबानी दुनियाभर में आठवें स्थान पर रहे। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी की लिस्टिंग के बाद अदाणी की संपत्ति 17 अरब डालर से बढ़कर 81 अरब डालर हो गई। वहीं अंबानी की संपत्ति पिछले साल 20 अरब डालर बढ़ी।
हुरून की इस सूची में 69 देशों के 2557 कंपनियों के 3,381 अमीरों को रखा गया है। हुरून के मुताबिक भारत न सिर्फ अबरपतियों के मामले में बल्कि अपनी संपत्ति में कम से कम 100 करोड़ डालर की बढ़ोतरी करने वाले अमीरों के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। पिछले 10 साल में भारतीय अरबपतियों ने करीब 700 अरब डालर की संपत्ति जोड़ी है जो स्विटजरलैंड की जीडीपी के बराबर है और यूएई की जीडीपी से दोगुनी है। भारत में दुनिया की 18 प्रतिशत जनसंख्या रहती है और अरबपति आठ प्रतिशत हैं। पांच साल पहले भारत में दुनिया के 4.9 प्रतिशत अरबपति थे। भारत में 215 अरबपति हैं, जबकि चीन में 1133 और अमेरिका में 716 हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

छात्रावास की छात्राओं को लेकर प्रसारित खबर भ्रामक, जांच में सामने आए तथ्य

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...