कोरबा। कोरबा जिले में रासायनिक खादों विशेषकर यूरिया के अवैध भण्डारण, कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर विगत दिवस कोरबा, कटघोरा तथा करतला विकासखण्ड के आठ कृषि एवं उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर निरीक्षण दल ने एक साथ छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान चार कृषि केन्द्रों के संचालकों को निर्धारित मापदण्डों का पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कटघोरा विकासखण्ड के छिंदपुर के हुलेश कृषि केन्द्र का लाइसेंस निलंबित कर केन्द्र सील करने की कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में रासायनिक खादों की कमी और कालाबाजारी से संबंधित अपुष्ट खबरों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर रानू साहू ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जिला स्तरीय टीम गठित कर कृषि केन्द्रों सहित अवैध रूप से उर्वरकों की बिक्री करने वाली दुकानों पर छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कृषि विभाग के उपसंचालक अनिल शुक्ला के नेतृत्व ने जिला स्तरीय दल ने सात कृषि केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। दल ने शुभम कृषि केन्द्र तिलकेजा, श्याम खाद भण्डार उरगा, जयसवाल खाद भण्डार कोरबा, जय मां बेरीथाली कृषि सेवा केन्द्र पटियापाली, छत्तीसगढ़ फर्टिलाइजर्स कोरबा, कबीर एग्रो कोरबा, साहू कृषि केन्द्र मड़वारानी और हुलेश कृषि केन्द्र छिंदपुर पर दबिश दी। इस दौरान कृषि केन्द्रों के लाइसेंस, रासायनिक खादों का स्टॉक वैरिफिकेशन, भण्डारण-वितरण, स्टॉक पंजी और रसीद बुक संधारण, मूल्य सूचकांक प्रदर्शन बोर्ड सहित बिना पीओएस मशीन के उर्वरक का भण्डारण-वितरण करने की तहकीकात की गई। चार दुकानों साहू कृषि केन्द्र मड़वारानी, शुभम कृषि केन्द्र तिलकेजा, श्याम खाद भण्डार उरगा और छत्तीसगढ़ फर्टिलाइजर्स कोरबा के संचालकों को उर्वरक नियंत्रण आदेश के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन विक्रेताओं को जरूरी दस्तावेजों के साथ जवाब प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय मिला है। संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1995 के तहत वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इसी प्रकार विकासखण्ड कटघोरा के छिंदपुर स्थित हुलेश कृषि केन्द्र पर भी जिला स्तरीय दल ने छापामार कार्रवाई की है। इस दुकान में 51 बोरी यूरिया खाद का अवैध भण्डारण पाया गया है जिसे जप्त कर दुकान को सील कर दिया गया है। जिला स्तरीय निरीक्षण दल में उपसंचालक कृषि अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सहायक संचालक डी पी एस कंवर, एसडीओ सीमा गौतम नायक, एसएडीओ एस. एस. पैंकरा, एसडीओ अजय कंवर और आरएईओ संजय पटेल एवं पी के द्विवेदी शामिल थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...