Google Analytics Meta Pixel चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 9 को राजधानी में करेंगे हड़ताल - Ekhabri.com

चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 9 को राजधानी में करेंगे हड़ताल

कवर्धा। जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला कबीरधाम की आवश्यक बैठक कर्मचारी भवन कवर्धा में जिला अध्यक्ष  सोनम बंजारे एवं संरक्षक दीलिप चनद्रवंशी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इसमें 9 सितंबर  को राजधानी रायपुर में  संघ द्वारा आयोजित  चार सूत्रीय  मांगों को पूरा कराने एवं चुनावी घोषणा पत्र को  याद दिलाने के लिए आयोजित  हड़ताल के संबंध में  रणनीति तैयार की गई । ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा शासन द्वारा दिए गए दायित्वों को निर्वहन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही उसके बावजूद उनकी मांगों पर शासन के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा,  जिसे लेकर 9 सितंबर को राजधानी में संघ के द्वारा आयोजित हड़ताल में प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका को कलेक्टर दर पर वेतनमान , पर्यवेक्षक पद में तत्काल भर्ती , कार्यकर्ता को पदोन्नति,आयु सीमा को छूट, हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान  एवं मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी में बदलाव आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
एक हजार कार्यकर्ता -सहायिकाओं  होंगे शामिल
बैठक में जिला भर के सभी सेक्टर के सेक्टर प्रभारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर निर्णय लिया कि कबीरधाम जिले से 1000 कार्यकर्ता एवं सहायिका हड़ताल में शामिल होंगे। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को जिला अध्यक्ष सोनबाई बंजारे ने कहा  कि सरकार एक तरफ  महिला को सम्मान दिए जाने की बात करती है। यदि सचमुच महिलाओं का सम्मान करती है तो  शासन  हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिकाओं का  हड़ताल  स्थल में  आकर अपने  किए गए वादे को पूरा करे।  हमें कलेक्टर दर पर वेतन दे, घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करें । बैठक में संरक्षक दिलीप चनद्रवंशी, जिला सचिव लक्ष्मी लता धागेश जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष कान्ती कवर्धा, परियोजना अंजू अवस्थी, कवर्धा परियोजना उपाध्यक्ष मीना टंडन चिल्पी, परियोजना अध्यक्ष रानी मानिक पुरी दशरंगपुर, परियोजना अध्यक्ष दुरपति गर्ग एवं जिले की समस्त सेक्टर अध्यक्ष उपस्थित थे ।

Read Also  स्वास्थ्य रहने अच्छा खानपान जरूरी, पोषण जागरूकता के लिए राजधानी में निकली साइकिल रैली, पोषण जागरुकता रथ को रवाना किया गया


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू होंगे नए नियम… अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...