अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद अब वहां की सरकार ने भारतीय निवेशकों को लुभाने के लिए ‘रेड कार्पेट’ बिछा दिया है। 6 दिवसीय भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए भारतीय कंपनियों से निवेश की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार गोल्ड माइनिंग (सोने के खनन) सहित नए क्षेत्रों में पैसा लगाने वाली कंपनियों को पांच साल तक टैक्स में पूर्ण छूट (Tax Holiday) देने के लिए तैयार है। एसोचैम (Assocham) द्वारा आयोजित एक इंटरैक्टिव सत्र में बोलते हुए उन्होंने भारतीय कारोबारियों को अफगानिस्तान की ‘जबरदस्त क्षमता’ का फायदा उठाने का न्योता दिया।
मंत्री अजीजी ने निवेशकों के लिए खजाना खोलते हुए कई लुभावने वादे किए। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में अभी बहुत ज्यादा प्रतियोगी (Competitors) नहीं हैं, जो भारतीय कंपनियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार न केवल जमीन उपलब्ध कराएगी, बल्कि टैरिफ समर्थन भी देगी। सबसे बड़ी राहत मशीनरी आयात पर दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि भारतीय कंपनियां वहां फैक्ट्री या प्लांट लगाने के लिए मशीनरी आयात करती हैं, तो उन पर केवल 1 प्रतिशत शुल्क लगेगा। विशेष रूप से गोल्ड माइनिंग पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि इसके लिए उन्हें भारत की तकनीकी और पेशेवर टीमों की सख्त जरूरत है। हालांकि, उन्होंने एक शर्त भी रखी कि खनिजों की प्रोसेसिंग (Processing) अफगानिस्तान के भीतर ही होनी चाहिए, ताकि वहां के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।
इस दौरान अफगान मंत्री ने व्यापार में आ रही बाधाओं और पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान के साथ चल रहा तनाव व्यापारिक गतिविधियों में मुश्किलें पैदा कर रहा है। अजीजी ने भारतीय पक्ष और अधिकारियों की मौजूदगी में आग्रह किया कि द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए ‘छोटी-मोटी’ बाधाओं को दूर करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वीजा, एयर कॉरिडोर और बैंकिंग लेनदेन जैसी कुछ तकनीकी दिक्कतें पूरी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही हैं। मंत्री ने उम्मीद जताई कि भारत और अफगानिस्तान मिलकर इन मुद्दों को सुलझा लेंगे, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत हो सकेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...