Google Analytics Meta Pixel पंजाब में बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत - Ekhabri.com

पंजाब में बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत

राज्य के बाढ़ पीड़ितों के साथ किए गए एक और वादे को पूरा करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में आई बाढ़ के दौरान लगभग पांच लाख एकड़ जमीन में अपनी फसल गंवाने वाले किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज मुफ्त प्रदान करने के लिए आज सात ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण राज्य के किसानों को अनगिनत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में राज्य के किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण राज्य के किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ा है, जिसके चलते राज्य सरकार ने उन्हें 74 करोड़ रुपए के दो लाख क्विंटल बीज मुफ्त प्रदान करने का फैसला किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मेहनती किसानों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के किसान बाढ़ के कारण बड़े संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उन्हें इस समस्या से बाहर निकालने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन किसानों को आगामी रबी की फसल बोने में मदद करने के लिए गेहूं के बीज मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं।

Read Also  आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी...कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेंगी सभा

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के दौरान हुई तबाही के कारण किसानों के लिए पैदा हुई मुश्किलों को कम करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किया गया यह एक छोटा सा प्रयास है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन बाढ़ों के कारण हुई तबाही का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि पंजाब को पहले कभी इतना नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य के मेहनती, बहादुर और दृढ़ किसानों ने बाढ़ के कहर का डटकर सामना किया है और वे राष्ट्रीय खाद्य पूल में अनाज का योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया कि बाढ़ के कारण 2,300 से अधिक गांव डूब गए, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और पांच लाख एकड़ जमीन में फसलें तबाह हो गईं। उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि इन बाढ़ों के दौरान 56 लोगों की जान चली गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए। उन्होंने कहा कि 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, 19 कॉलेज मलबे में तब्दील हो गए, 1,400 क्लीनिक और अस्पताल बर्बाद हो गए, 8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गईं और 2,500 पुल ढह गए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार लगभग 13,800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *