अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाकिस्तान के साथ संबंधों पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वाशिंगटन इस्लामाबाद के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करना चाहता है, लेकिन यह कदम भारत के साथ अमेरिका की गहरी और ऐतिहासिक दोस्ती की कीमत पर नहीं होगा।
रूबियो ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका भारत से अपने संबंधों को कमज़ोर किए बिना पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा —“हम भारत के साथ अपनी दोस्ती की कीमत पर पाकिस्तान के साथ संबंध मज़बूत नहीं करेंगे। आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका और पाकिस्तान पहले से मिलकर काम करते रहे हैं, और हम इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन इससे भारत के साथ हमारी साझेदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी माने जाने वाले रूबियो ने भारतीय विदेश नीति की भी सराहना की। उन्होंने कहा — “भारतीय डिप्लोमेसी बेहद परिपक्व और समझदार है। भारत जानता है कि हमें कई देशों के साथ संबंध बनाए रखने होते हैं, जैसे उनके भी कुछ देशों से संबंध हैं जिनसे हमारे रिश्ते अच्छे नहीं हैं। यह एक व्यावहारिक विदेश नीति का हिस्सा है।”
रूबियो ने स्वीकार किया कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनावों से भलीभांति वाकिफ है, लेकिन उनका कहना है कि अमेरिका का उद्देश्य दुनिया के अधिक से अधिक देशों से दोस्ती के रास्ते ढूंढना है। उन्होंने कहा “हम पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को मज़बूत करना चाहते हैं, लेकिन यह कभी भारत या किसी अन्य देश के साथ हमारी मित्रता की कीमत पर नहीं होगा।”
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ अपने संबंध सुधारने की कोशिशें तेज़ की हैं। इस साल जून में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गुप्त मुलाकात की थी, जबकि सितंबर में प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और मुनीर ने व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ बैठक भी की थी। ट्रंप प्रशासन अपने दूसरे कार्यकाल में पाकिस्तान से रिश्ते फिर से मज़बूत करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...