रायपुर, 26 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः संकल्पित है। उन्होंने घोषणा की कि रायपुर में 5 एकड़ भूमि पर सर्व-सुविधायुक्त दिव्यांग पार्क का निर्माण किया जाएगा।
साय ने दिव्यांग बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनसे साइन लैंग्वेज में संवाद किया। कोंपलवाणी और अर्पण संस्था के बच्चों ने साइन लैंग्वेज में सुंदर प्रस्तुति दी, जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने भी गुड मॉर्निंग और गुड आफ्टरनून जैसे शब्द उसी भाषा में सीखे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक द्वारा रायपुर में दिव्यांग पार्क बनाए जाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, और अब इस दिशा में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
साय ने एसोसिएशन की जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा पूर्व में मरीजों के लिए एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई थी, जिससे अनेक लोगों को लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ के निर्माण का 25वां वर्ष (रजत जयंती वर्ष) है, और इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।
साय ने बताया कि राज्य में सड़क संपर्क और कनेक्टिविटी में तेजी से सुधार हो रहा है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर–विशाखापत्तनम और रायपुर–धनबाद मार्गों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, और कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी संबोधित किया। वनमंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से दीपावली उत्सव और भव्य हुआ है, वहीं अन्य मंत्रियों ने विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को लेकर सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर दिव्यांग चित्रकार गोकर्ण पाटिल ने पैरों से पेंटिंग कर सभी को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने उनकी कला की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में विधायक इंद्र कुमार साहू, रायपुर की महापौर मीनल चौबे, एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला, तथा कोंपलवाणी और अर्पण संस्था के बच्चे एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 3, 2026 /
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया। ...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...