कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक लॉरी और प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में बस में सवार 10 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए हैं।
घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह प्राइवेट स्लीपर बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी और इसमें कुल 32 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रही लॉरी के चालक ने लापरवाही बरतते हुए डिवाइडर पार कर लिया, जिससे सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई और आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बाहर नहीं निकल सके।
हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस आग की लपटों में घिरी हुई है और आसपास स्थानीय लोग मौजूद हैं। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बस का चालक घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं कंडक्टर मोहम्मद सलीम को हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय वह सो रहे थे। अचानक तेज आवाज हुई, खिड़की का शीशा टूट गया और वह बस से बाहर गिर गए। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर इसे लापरवाही का मामला माना जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...