दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत मामले में एम्स के मेडिकल पैनल ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता ले पैनल का गठन केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर किया गया था, ताकि पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का अध्ययन किया जा सके।
सूत्रों बताते हैं कि एक विस्तृत बैठक हुई, इस दौरान एम्स के डॉक्टरों के पैनल ने अपने निर्णायक निष्कर्ष सीबीआई को सौंपे।’ पिछले 40 दिनों में सीबीआई के निष्कर्षों के साथ एम्स पैनल के निष्कर्षों की पुष्टि की जा रही है। एम्स पैनल के निष्कर्षों को इस मामले में विशेषज्ञ की राय के रूप में लिया जाएगा और डॉक्टर अभियोजन पक्ष के गवाह होंगे।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए थे। पुलिस का कहना था कि यह आत्महत्या है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही थीं कि ये हत्या हो सकती है। सीबीआई जो सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी बाद मामले की जांच कर रही है, उसका कहना है कि वह सभी एंगल को देख रही है।
सोमवार को एजेंसी द्वारा जारी बयान में उसने कहा कि वह एक पेशेवर जांच कर रहा है जहां सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है और किसी भी पहलू को खारिज नहीं किया गया है। पिछले हफ्ते सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने ट्वीट कर कहा था, ‘सीबीआई से निराश हूं जो सुशांत मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने से हत्या में बदलने में देर कर रही है। एम्स टीम का हिस्सा रहे डॉक्टर ने मुझे काफी समय पहले बताया था कि मेरे द्वारा भेजी गई तस्वीरों से 200 प्रतिशत संकेत मिले हैं कि यह गला घोंटने से हुई मौत है, आत्महत्या नहीं।’
उन्होंने दावा किया था कि एम्स पैनल में शामिल एक डॉक्टर ने उनके साथ निष्कर्ष साझा किए थे। उनके दावों पर डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा था कि पैनल की राय साक्ष्य के आधार पर और निर्णायक होगी। उन्होंने कहा था, ‘सिर्फ तस्वीरें देखकर कोई निर्णायक राय नहीं बनाई जा सकती है।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...