इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। एयर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने घोषणा की कि 8 अगस्त तक की सभी उड़ानें, जो तेल अवीव जाने वाली थीं, रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया, “मिडल ईस्ट की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हमने तत्काल प्रभाव से तेल अवीव के लिए उड़ानों को रद्द कर दिया है। 8 अगस्त तक ये उड़ानें रद्द रहेंगी। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और तेल अवीव जाने और आने वाली उड़ाने बुक कराने वाले यात्रियों से भी हम संपर्क में हैं।”
एयर इंडिया ने यात्रियों को सूचित किया है कि उन्हें रद्द करने या फिर रिशेड्यूल का कोई चार्ज नहीं देना होगा। हमारी पहली प्राथमिकता यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा है। इससे पहले गुरुवार को भी एयर इंडिया ने कुछ उड़ानें रद्द की थीं, जो इजरायल जा रही थीं। एयर इंडिया से पहले सिंगापुर, ताइवान और चाइना एयरलाइंस ने भी अपनी फ्लाइट्स के रूट बदले हैं और ईरान के आसमान से विमानों को न उड़ने की सलाह दी है।
इसके अलावा, इराक, लेबनान और इजरायल के भी आसमान से बचने की सलाह जारी की गई है। गौरतलब है कि दो दिन के अंदर ही इजरायल ने हमास से लेकर हिजबुल्लाह तक के तीन शीर्ष कमांडरों को मार गिराया था। ये हत्याएं ईरान से लेकर लेबनान तक में की गई हैं। इसके चलते मुस्लिम देशों में गुस्सा है और इजरायल से बदला लेने की मांग हो रही है।
गौर हो कि इजरायल ने तेहरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानियेह को मार गिराया था। इसके बाद ईरान ने बदला लेने का ऐलान किया है। मध्य पूर्व में इसके चलते तनाव भड़का हुआ है और माना जा रहा है कि किसी भी समय ईरान की ओर से बदले की कार्रवाई की जा सकती है। ईरान की ओर से एयरस्ट्राइक भी हो सकती है। वहीं, लेबनान में इजरायल ने हिजबुल्लाह कमांडर फुवाद शुक्र को मार गिराया था। इसके चलते लेबनान की ओर से भी इजरायल पर हमला हो सकता है। इस डर के चलते दुनिया भर की एयरलाइंस लेबनान, ईरान और इजरायल के एयरस्पेस को इस्तेमाल नहीं करना चाहती।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...