बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद तिथि की घोषणा के साथ हो गया। राजनीतिक दल भी दांवपेच और शह-मात की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में भला परिवार की अदावत को भुनाने का मौका कैसे कोई चूक सकता है। चुनाव के मैदान में पुराने दिग्गजों के बीच कुछ युवा चेहरों पर भी नजरें टिकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या अपने पति के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं। तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। तो दूसरी तरफ, जेडीयू इस सीट पर तेज प्रताप के खिलाफ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय को मैदान में उतारने की तैयारी में है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जेडीयू इस सीट से तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय को टिकट दे सकती है। हसनपुर सीट अभी जेडीयू के कब्जे में हैं। यहां से राजकुमार राय जेडीयू के विधायक हैं। 2015 के चुनाव में राजकुमार राय जेडीयू और आरजेडी के संयुक्त उम्मीदवार थे।
तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय पहले ही जेडीयू में शामिल हो गए हैं। अगर ऐश्वर्या यहां से मैदान में उतरती हैं तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाएगा। स्थानीय स्तर पर कयास यह लगाए जा रहे हैं कि राजकुमार राय को पार्टी इस बार दूसरे सीट से चुनाव लड़ा सकती है या फिर विधान परिषद भेज सकती है। हालांकि अभी तक जेडीयू की तरफ से आधिकारिक रूप से ऐसा कोई बयान नहीं आया है।
दरअसल, तेज प्रताप यादव दो दिवसीय हसनपुर दौरे पर थे। दो दिनों तक इस विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने कई रोड शो किए। हसनपुर में रोड शो के दौरान लालटेन की लौ ‘तेज’ देख तेज प्रताप ने इस सीट को ओके कर दिया। उन्होंने एलान कर दिया कि वह हसनपुर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप एक सुरक्षित सीट की तलाश कर रहे थे। चूकि हसनपुर यादव बहुल क्षेत्र है। वहीं, महुआ विधानसभा सीट से आरजेडी के दूसरे दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। तेज प्रताप यादव पिछले विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से जीते थे।
बिहार विस चुनाव के पहले चरण यानी 28 अक्तूबर को बांका, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर जिले के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण यानी तीन नवंबर को गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, पटना, वैशाली, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर जिले के लिए मतदान होगा। वहीं तीसरे चरण यानी सात नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले के लिए मतदान होगा।
29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार मतदान केंद्रों की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या तीन करोड़ से अधिक है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...