बुरकापाल हमले में 25 जवानों की शहादत के बाद गिरफ्तार सभी 122 आरोपी दोषमुक्त

24 अप्रेल 2017 को सुकमा जिले के बुरकापाल में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। इस मामले के 122 आरोपियों को विशेष न्यायालय ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 74वीं वाहिनी की सी, डी कंपनी एवं जिला पुलिस बल की कुल 72 संयुक्त पार्टी दोरनापाल से जगरगुंडा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए नियमित सर्चिंग आपरेशन में निकली थी। जब जवान निर्माणाधीन पुलिया के करीब विश्राम कर रहे थे तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 25 जवान
अभय कुमार, बन्नाराम, केके दास, राममेहर, अनुप कर्मकार, सुरेन्द्र कुमार, रघुवीर सिंह, रामेश्वर लाल, के. पी. सिंह, नरेश कुमार, संजय कुमार, एन. मनोज कुमार, अभय मिश्रा, एन. थुरू मुर्गन, रंजीत कुमार, आशीष कुमार सिहं, सौरभ कुमार, बदमा नाभम, नरेश यादव, केके पांडे, एनके सेन्थील, बनमाली राम, एनपी सोनकर, पी. अलागपूण्डी, विनय चन्द्र बर्मन शहीद हो गए थे। जवानों पर अत्याधुनिक हथियार के साथ फायरिंग कर उन्नत आग्नेयास्त्र एवं ग्रेनेड / आईईडी का प्रयोग किया गया था।



इस मामले में कुल 122 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए थे जिनमें से एक की मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने कुल 15 लोगों को साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया। जिनके बयान दर्ज नहीं करना पाया गया। इन गवाहों ने आरोपियों को पहचानने और उनकी संलिप्तता से इंकार कर दिया। गवाहों ने यह भी कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोई बयान दर्ज नहीं करवाया है।


न्यायालय ने कहा अभियुक्तगण की उपस्थिति एवं उनकी पहचान ही विचारण हेतु मुख्य प्रश्न रहा है । किन्तु इस प्रकरण में उपलब्ध किसी भी अभियोजन साक्षियों के द्वारा घटना के समय मौके पर इन अभियुक्तगण की उपस्थिति एवं पहचान के संबंध में कोई कथन नहीं किया गया है। इन भियुक्तगण के आधिपत्य से कोई घातक या जाना प्रमाणित नहीं हुआ है। इन भियुक्तगण के आधिपत्य से कोई घातक आयुध एवं आग्नेय शस्त्र जप्त किया जाना प्रमाणित नहीं हुआ है। इस तरह अभियोजन द्वारा जिन साक्षियों का कथन न्यायालय में कराया गया है, उनके साक्ष्य के माध्यम से इन अभियुक्तगण के विरूद्ध किसी भी आरोप को प्रमाणित नहीं किया जा सका है।



इस प्रकार यहां प्रकरण में आए साक्ष्य अभियोजन की ओर से इन अभियुक्तगण के विरूद्ध आरोप के संबंध में जिन साक्षियों का कथन कराया गया है, उनमें से किसी के भी कथन में ऐसा कोई तथ्य विश्वास किए जाने योग्य नहीं आया है, जिससे यह प्रमाणित हो कि, अभियुक्तगण प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य हैं तथा घटना में संलिप्त रहे हैं।

इन अभियुक्तगण के आधिपत्य से कोई घातक आयुध एवं आग्नेय शस्त्र की जप्ती होना भी प्रमाणित नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में इन अभियुक्तगण के खिलाफ आरोपित अपराध में कोई भी आरोप प्रमाणित नहीं होना पाया जाता हैं। अतः उपरोक्त साक्ष्य विवेचना से स्पष्ट हैं कि, अभियोजन, इन अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोपित आरोप युक्तियुक्त रूप से हर संदेह से परे प्रमाणित करने में असफल रहा। फलतः इन अभियुक्तगण को धारा 148, 302/149, 506 भा. दं. सं. 1860, धारा 25 (1) (1-ख) (क), 27 (1) आयुध अधिनियम 1959 तथा धारा 38(2), 39 (2) विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 के आरोप से मुक्त किया जाता है।


धारा 38(2), 39 (2) विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 के आरोप से दोषमुक्त कर स्वतत्रं किया जाता है। अभियुक्तगण के द्वारा धारा 437 (ए) दं.प्र.सं. के तहत निष्पादित बंधक पत्र, इस निर्णय दिनांक से 06 माह तक प्रवृत्त रहेगा। अभियुक्तगण, न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध हैं। उनके द्वारा इस प्रकरण में अभिरक्षा में बिताई गई अवधि के संबंध में निरोध अवधि तालिका, धारा 428 दं.प्र.सं. के अतंर्गत तैयार किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...