Google Analytics Meta Pixel राज्य के समस्त ऊर्जा शिक्षा उद्यान अब होंगे नेट जीरो… - Ekhabri.com

राज्य के समस्त ऊर्जा शिक्षा उद्यान अब होंगे नेट जीरो…

ऊर्जा शिक्षा उद्यान राजनांदगाव एवं बिलासपुर में 50-50 कि.वॉट ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित

 

• शेष ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में स्थापना कार्य प्रगतिरत्।

 

बिजली बिल में होगी भारी बचत और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा..

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सौर ऊर्जा की दिशा में अग्रसर हो रहा है। इसी परिकल्पना को साकार करते हुए क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में क्रेडा द्वारा प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, कोटमीसोनार (जांजगीर-चांपा) एवं पाटन में 07 ऊर्जा शिक्षा उद्यानों की स्थापना की गई है एवं उनका सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। उक्त स्थापित उद्यानों में आम जनता एवं बच्चों के मनोरंजन सह शिक्षा के उद्देश्य से पारंपरिक तथा अपारंपरिक ऊर्जा स्त्रोंतो के तकनीकी ज्ञान हेतु विभिन्न प्रदर्शन मॉडल्स एवं मनोरंजन हेतु विभिन्न उपकरणों के साथ-साथ सुन्दर फव्वारें व प्रदर्शन विथिकाएं एवं खेल/फिटनेस हेतु गेमजोन, ओपन जिम इत्यादि स्थापित है। ऊर्जा शिक्षा उद्यानों का प्रमुख उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ अपारंपरिक ऊर्जा, विज्ञान आदि की जानकारी का प्रचार-प्रसार एवं शालेय विद्यार्थियों के ज्ञान का संवर्द्धन भी है, अतः इन ऊर्जा शिक्षा उद्यानों का उन्नयन एवं पुनरूद्धार किया जाकर इन्हें बेहतर अवस्था में संचालित व संधारित किया जा रहा है।

 

भारत सरकार द्वारा ‘‘नेट जीरो मिशन’’ को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री के मंशानुसार प्रदेश के सभी ऊर्जा शिक्षा उद्यानों के विद्युत खपत को ऑनग्रिड सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना कर नेट जिरो करने की ओर कदम अग्रसर किये गये है।

 

क्रेडा द्वारा उद्यानों में स्थापित विद्युत उपकरणों एवं लाईटों को सौर ऊर्जा से संचालित किये जाने के उद्देश्य से पूर्व में ऊर्जा शिक्षा उद्यान, राजनांदगांव एवं ऊर्जा शिक्षा उद्यान, बिलासपुर में 50-50 कि.वॉ. क्षमता के सौर संयंत्रों की स्थापना की गई है, जिससे ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में बिजली के बिल में कमी आयी है एवं लोगो का ध्यान सौर ऊर्जा की ओर आकर्षित हुआ है। इसी क्रम में क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में वर्तमान में उद्यान में स्थापित सभी उपकरणों एवं लाईटों को सौर ऊर्जा से संचालित किये जाने हेतु निम्न 06 ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में विभिन्न क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड सौर संयंत्र स्थापनाधीन है, जिसका विवरण निम्नानुसार हैः-

 

क्र. ऊर्जा शिक्षा उद्यान का नाम जिला सौर संयंत्र की क्षमता

 

(कि.वॉ. में)

 

1 ऊर्जा शिक्षा उद्यान, रायपुर 30.00

 

2 ऊर्जा शिक्षा उद्यान, बिलासपुर 20.00

 

3 ऊर्जा शिक्षा उद्यान, कबीरधाम 06.00

 

4 ऊर्जा शिक्षा उद्यान, बस्तर 05.00

 

5 ऊर्जा शिक्षा उद्यान, जांजगीर-चांपा 02.00

 

6 ऊर्जा शिक्षा उद्यान, दुर्ग 35.00

 

कुल – 98 कि.वॉ.

 

उपरोक्त तालिका अनुसार ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में कुल 98.00 कि.वॉ. क्षमता के नवीन ऑनग्रिड सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना से 01 लाख 50 हजार यूनिट वार्षिक बिजली का उत्पादन होना अनुमानित है तथा 127 टन कार्बन उर्त्सजन में कमी आयेगी एवं बिजली बिल में राशि रू. 10.50 वार्षिक बचत होगी।

 

इस पहल का उद्देश्य न केवल ऊर्जा शिक्षा उद्यान के बिजली बिल को निरंक करना है अपितु उद्यान में आने वाले पर्यटकों/आगन्तुकों को गैर पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत आधारित सौर संयंत्रों के स्थापना हेतु जागरूक एवं प्रोत्साहित करना है। जिससे अधिक से अधिक मात्रा में आम जनों द्वारा सौर संयंत्रों की स्थापना की जावेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *