Google Analytics Meta Pixel चीन के परमाणु हथियारों के जखीरे से अमेरिका चिंतित - Ekhabri.com

चीन के परमाणु हथियारों के जखीरे से अमेरिका चिंतित

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अपने परमाणु हथियारों का बहुत तेजी से विस्तार किया है। इस रिपोर्ट से अमेरिका की चिंता बढ़ गई है और विश्व में इस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अमेरिका ने पिछले साल सैटेलाइट फोटो की मदद से यह नई जानकारी सार्वजनिक की है। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि चीन बड़े ही नाटकीय ढंग से अपने परमाणु हथियारों को बढ़ाता जा रहा है।
द नेशनल इंटरेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन का रुख परमाणु हथियारों को लेकर भी विस्तारवादी ही है। पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने अक्टूबर में अंतरिक्ष आधारित परमाणु हथियार का परीक्षण किया था। साथ ही इस बात का संकेत दिया था कि अमेरिका की सीमित क्षमता वाली मिसाइल रक्षा प्रणाााली के मुकाबले के लिए अन्य हथियारों पर भी काम कर रहा है।
इतिहास गवाह है कि चीन ने रूस और अमेरिका के मुकाबले चीन ने हमेशा छोटे परमाणु हथियार ही बनाए हैं। चीन इसे न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता की मिसाइल रक्षा प्रणाली कहता है। यानी की चीन के पास जवाबी हमले के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं। चीन की परमाणु हथियार का पहले नहीं इस्तेमाल करने की नीति है। यानी कि वह पहले इसका इस्तेमाल नहीं करेगा और केवल जवाबी कार्रवाई में ही करेगा। इसलिए मौजूदा समय में चीन का परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने से उसकी नीति को लेकर दुनिया का संशय बढ़ गया है।
वर्ष 2021 में आखिर में प्रकाशित दो रिपोर्टों में कहा गया है कि सैन्य और सुरक्षा से जुड़े चीन के परमाणु हथियारों के संदर्भ बदल गए हैं। अब सवाल उठता है कि चीन के पास कितने परमाणु हथियार हैं और वह और कितने हथियार जुटाना चाहता है।
अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार चीन के पास वर्ष 2020 तक कम तीव्रता वाले 200 से अधिक परमाणु हथियार हैं। परमाणु वैज्ञानिकों का मानना है कि यह हथियार अब बढ़ कर 350 से अधिक हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की इस प्रगति को देखते हुए वर्ष 2027 तक उसके पास 700 से अधिक परमाणु हथियार होने का अनुमान है। जबकि 2030 तक कम से कम एक हजार परमाणु हथियार हो जाएंगे।
एक अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पास 1550 परमाणु हथियार सक्रिय तैनाती में हैं जबकि इससे भी अधिक रिजर्व में रखे हैं। लेकिन चीन के पास अभी भी उससे काफी कम परमाणु हथियार हैैं। हालांकि वह अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाने में लगातार जुटा हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...