Google Analytics Meta Pixel अमित शाह ने किया,नवा रायपुर में 204.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, "पीपुल फॉर पीपल" अभियान का शुभारंभ - Ekhabri.com

अमित शाह ने किया,नवा रायपुर में 204.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, “पीपुल फॉर पीपल” अभियान का शुभारंभ

 

रायपुर, 25 अगस्त 2024: केंद्रीय गृह मंत्री ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा परिसर में “पीपुल फॉर पीपल” अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत 204.84 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग, और स्मार्ट स्कूल जैसी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, वन मंत्री, खाद्य मंत्री, खेल युवा कल्याण मंत्री, सांसद, विधायक, और अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

एक लाख पौधों का रोपण होगा

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नवा रायपुर अटल नगर में “पीपुल फॉर पीपल” कार्यक्रम के अंतर्गत एक लाख से अधिक स्थानीय प्रजाति के बड़े पेड़ों का रोपण किया जाएगा। वर्तमान में 21,000 से अधिक पीपल के वृक्ष लगाए जा चुके हैं। नवा रायपुर अटल नगर का उद्देश्य है कि शहर के हर कोने से पीपल का वृक्ष दिखाई दे।

IMG 20240825 161647 (442 x 700 pixel)

पीपल के वृक्ष के महत्व को श्रीमद भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण ने भी बताया है कि “वृक्षों में मैं पीपल हूं।” यह वृक्ष 100 वर्षों से अधिक जीवनदायिनी वायु प्रदान करता है। कार्यक्रम के तहत युवाओं को जोड़ने के लिए और जन सुविधा हेतु एक मोबाइल एप के माध्यम से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत “पीपुल फॉर पीपल” में वर्चुअल एडॉप्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसमें 2000 से अधिक लोग सहभागी बन चुके हैं।

 

रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, और पार्किंग

नवा रायपुर अटल नगर से अन्य शहरों की कनेक्टिविटी के लिए 75 करोड़ रुपये की लागत से एक नया रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 4 रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा, 5.3 किलोमीटर लंबी स्मार्ट सड़क और अन्य आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण 35.25 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 23.12 करोड़ रुपये की लागत से 100 बसों के साथ-साथ 148 कारों, टैक्सियों और लगभग 250 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा विकसित की गई है।

 

IMG 20240825 161626 (700 x 457 pixel)

विश्वस्तरीय स्मार्ट स्कूल

राखी गांव में 18 करोड़ रुपये की लागत से एक हायर सेकेंडरी स्कूल तैयार किया गया है, जिससे 1200 से ज्यादा बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा का माहौल मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए 11 करोड़ रुपये की लागत से एक और भवन निर्मित किया गया है, जिसमें 950 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। नवा रायपुर अटल नगर के 11 ग्रामों में 10.35 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों का उन्नयन किया गया है, जिससे लगभग 4300 स्कूली बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

 

भू-संवर्धन और वृक्षारोपण

बागवानी कार्य के तहत जल निकायों का विकास करने के लिए 16 करोड़ रुपये की लागत से मंत्रालय के निकट जल संवर्धन, नालों, तालाबों को पुनर्जीवित करना और वृक्षारोपण का कार्य किया गया है। इसके अलावा, वर्षा जल की प्राकृतिक धाराओं को विकसित कर भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए 16.12 करोड़ रुपये की लागत से आवश्यक कार्य और नए तालाबों का निर्माण तथा वृक्षारोपण कार्य किए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *