Google Analytics Meta Pixel कई सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत - Ekhabri.com

कई सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने मुंगेली में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जरहागांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम को सर्किट हाउस मुंगेली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दौरान समाज के पदाधिकारियों से सामाजिक सरोकार के कार्याें, गतिविधियों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कई समाज प्रमुखों को सामाजिक भवन के निर्माण के लिए शासन द्वारा रियायती दर पर दी जा रही भूमि की रजिस्ट्री कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि आबंटन होते ही सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि दी जाएगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक मुंगेली श्री पुन्नू लाल मोहले, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अंकित आनंद, कलेक्टर श्री राहुल देव सहित अन्य अधिकारी एवं सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सर्किट हाउस मुंगेली में यादव समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की और छत्तीसगढ़ सरकार की गांव में गौठान निर्माण की योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांवों में दैहान विलुप्त हो रहे थे। आपने दैहानों के अस्तित्व को न सिर्फ बचाया है, बल्कि वहां पशुधन के चारे-पानी और रख-रखाव का बेहतर प्रबंध किया है। यादव समाज ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। समाज के लोगों ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे किसानों को और अधिक लाभ होगा। यादव समाज के लोगों ने वनांचल में रह रहे समाज के लोगों को भी वन भूमि का पट्टा दिए जाने तथा सामाजिक भवन के लिए स्वीकृत 25 लाख रूपए के अलावा 10 लाख और अतिरिक्त राशि स्वीकृत किए जाने की मांग की।मुख्यमंत्री ने साहू समाज एवं सोनकार समाज के सामाजिक भवन के निर्माण के लिए स्वीकृत राशि 25-25 लाख रूपए शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। सोनकर समाज ने मुख्यमंत्री को राज्य के सभी समाज के लोगों की बेहतरी के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना की और कहा कि इसका लाभ सभी समाज के लोगों को मिल रहा है। किसानों से प्रति एकड़ अब 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सिख समाज एवं बक्सर क्षत्रिय समाज को 20-20 लाख रूपए, मुस्लिम समाज को 25 लाख रूपए तथा कायस्थ समाज के निर्माणाधीन सामाजिक भवन की साज-सज्जा एवं शेष कार्याें के लिए 10 लाख रूपए की अतिरिक्त राशि दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मल्हार समाज, क्षत्रिय समाज, देवांगन समाज, डडसेना कलार समाज, सर्वकुर्मी समाज के लोगों को सामाजिक भवन के लिए राशि स्वीकृत किए जाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पहले भवन निर्माण के लिए जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने जैन समाज को भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की। कुर्मी समाज के लोगों ने जरहागांव को उप-तहसील बनाने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। बेरला के मुस्लिम समाज के लोगों ने बेरला को नगर पंचायत बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने बेरला में मुस्लिम समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए दिए जाने तथा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल निर्माण की बात कही। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुंगेली के प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *