Google Analytics Meta Pixel आंगनवाड़ी केंद्रों को रंगोली, गुब्बारों और फूलों से सजाकर दिया सुपोषण का संदेश - Ekhabri.com

आंगनवाड़ी केंद्रों को रंगोली, गुब्बारों और फूलों से सजाकर दिया सुपोषण का संदेश

गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जियों व प्रोटीनयुक्त भोजन करने किया प्रेरित
राजनांदगांव। जिले के छुरिया विकासखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों को रंगोली, गुब्बारों और फूलों से सजाकर खुशनुमा वातावरण में वजन त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन ने वजन त्यौहार में पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और आरती उतारकर स्वागत किया। वहीं प्रेरक पोस्टर तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए ग्रामीणों को सुपोषण के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया गया। वजन त्यौहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत तथा उनके आश्रित ग्राम झिथराटोला, बनियाटोला, बरछाटोला, हालेकोसा, मगरधोघरा, रीवाटोला, जरहामहका, पुर्रामटोला, बरेठटोला, दीवानटोला, घुसपाल, लाममेटा, गोपालपुर, बजरंगपुर, पैरीटोला,पेंड्रीडीह व भेजराटोला सहित कई गांवों में सुपोषण जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक बच्चों का वजन लेने के बाद उन्हें टॉफी बांटी गई। साथ ही 11 से 18 वर्ष की किशोरियों में एनीमिया जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हिमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। वजन करने पर स्वस्थ-सुपोषित पाए गए बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से नवाचार भी किया गया। बच्चों के वजन पश्चात उचित खान-पान के माध्यम से कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में यह पूरी प्रकिया अपनाई गई। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अछोली में क्रमांक-1 से 4 तक के आंगनवाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग डोंगरगढ़ सेक्टर की प्रभारी सुपरवाइजर रेखा नेताम की अगुवाई में वजन त्यौहार मनाया गया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के हितग्राही बच्चों का तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके पश्चात बच्चों का वजन तौला गया तथा उनकी लंबाई का भी मूल्यांकन किया गया जिसमें पता लगा, आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक- 2 और 3 के बच्चे सोनाक्षी साहू (परिवर्तित नाम), रूद्र साहू (परिवर्तित नाम) एवं वेदांत (परिवर्तित नाम) जन्म के समय तो कुपोषित थे लेकिन अब वह तीनों सुपोषित हैं। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बताया, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत छुरिया परियोजना के सभी 199 आंगनवाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वजन त्यौहार को सार्थक करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों को प्रमुखता से शामिल गया। वहीं पोषण एवं रेडी-टू-इट व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर जनसामान्य को पौष्टिक आहार ग्रहण करने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...