रायपुर। आंजनेय विश्वविद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर और ‘ताना-बाना’ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर रामकृष्ण अस्पताल के साथ किए गए समझौते के तहत आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
‘ताना-बाना’ कार्यक्रम के तहत, विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों की महिलाओं को 45 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें सिलाई, कढ़ाई और हस्तशिल्प बनाने की कला सिखाई गई। इस मौके पर फूलबासन बाई यादव ने कहा, “सशक्त महिला पूरे समाज को मजबूती प्रदान करती है।” उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा और महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
IMG 20240928 WA0047
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी. रामाराव ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान होने के साथ-साथ हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने समाज को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी भी आयोजित हुई, जिसका उद्घाटन फूलबासन बाई यादव ने किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली रितिक साहू को पुरस्कार स्वरूप सिलाई मशीन दी गई।
कार्यक्रम की जानकारी संकायाध्यक्ष डॉ. जैस्मिन जोशी ने दी।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...