Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक और मास्टर स्ट्रोक - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक और मास्टर स्ट्रोक

विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दूसरा मास्टर स्ट्रोक सामने आया है। इस बार उन्होंने किसानों की कर्ज माफी का वादा किया है। इससे पहले सीएम भूपेश प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का वादा कर चुके हैं। इस घोषणा का सीधा असर प्रदेश के 21.52 लाख पंजीकृत किसानों पर होगा। इस समय प्रदेश के किसानों पर 5785 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि सरकार अब तक 17 लाख किसानों का 9720 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर चुकी है। मुख्यमंत्री के वादे को भाजपा ने झूठा करार दिया है। भाजपा ने कहा कि किसान इस बार कांग्रेस के झांसे में नहीं आएंगे।

 

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सक्ती के जेठा ग्राम कालेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए जनता से वादा किया कि अगर उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आई तो पिछली बार की तरह इस बार भी किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। मगर, कभी किसानों की कर्जमाफी की बात नहीं करते हैं। किसानों के लिए कोई ऐलान भी नहीं करते हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी ने तो जातिगत जनगणना की बात की। प्रियंका गांधी आई तो प्रदेश के 17 लाख गरीबों को आवास देने की कही। उन्होंने कहा कि नवरात्र का समय चल रहा है। पूरा माहौल शक्तिमय है। घक्ति की उपासना हो रही है तो सक्ती में किसान को शक्तिमान बनाना है।

 

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री के किसानों के कर्जमाफी के वादे को झूठा करार दिया। साव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने वादा किया था, लेकिन आज तक न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ, न शराबबंदी हुई, न महिला स्वसहायता समूह का कर्ज माफ हुआ। कांग्रेस केवल चुनावी वादा करती है, लेकिन पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव, गरीब और किसान के हितों में काम करती है। 1990 में जब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब गांव, गरीब और किसानों की चिंता की गई। जब केंद्र में वाजपेयी जी की सरकार बनी तक गांव, गरीब और किसानों का विकास हुआ। अब मोदी जी की सरकार उनके उत्थान के लिए काम कर रही है।

Read Also  कोंडागांव में राम मंदिर के पास मिला बच्चा

 

 

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां के चुनाव में धान और किसान दो बड़े मुद्दे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने पहले प्रति एकड़ धान खरीदी का रकबा बढ़ाने का वादा किया था। अब किसानों की कर्जमाफी का वादा किया है। भाजपा इसे झूठा चुनावी वादा बताकर भले ही नजरअंदाज कर रही हो, लेकिन वह भी इससे इंकार नहीं कर सकती है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस के लिए सत्ता का सूखा मिटाने में यही बड़ा फैक्टर था। वादों और दावों के बाद अब बारी किसानों की है। लिहाजा चुनाव की नतीजे ही बताएंगे कि किसानों ने किस पर भरोसा किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *