टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया की उड़ान में यात्रियों के अशोभनीय व्यवहार का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली से बैंकॉक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 2336 के बिजनेस क्लास में एक पुरुष यात्री ने एक सहयात्री पर पेशाब कर दिया, जो एक निजी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी बताए जा रहे हैं। यह शर्मनाक घटना बुधवार (9 अप्रैल) को उस समय हुई जब विमान बैंकॉक में लैंड करने वाला था।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी यात्री ने पीड़ित यात्री से माफी मांग ली। एयर इंडिया ने भी इस घटना की पुष्टि की है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि केबिन क्रू को एक अनियंत्रित यात्री के व्यवहार की सूचना मिली थी। क्रू ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। प्रवक्ता ने आगे कहा, अनियंत्रित यात्री को चेतावनी देने के अलावा, हमारे क्रू ने पीड़ित यात्री को बैंकॉक में अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराने में सहायता की पेशकश की, जिसे उस समय अस्वीकार कर दिया गया था।
एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि वह इस तरह के व्यवहार को गंभीरता से लेती है। कंपनी ने कहा, घटना का आकलन करने और अनियंत्रित यात्री के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई, यदि कोई हो तो, निर्धारित करने के लिए स्थायी स्वतंत्र कमेटी बुलाई जाएगी। एयर इंडिया ऐसे मामलों में डीजीसीए द्वारा निर्धारित किए गए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का पालन करेगा।
यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की घिनौनी हरकत हुई हो। इससे पहले नवंबर 2022 में एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में शंकर मिश्रा नामक यात्री ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। उस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और डीजीसीए ने एयरलाइन पर जुर्माना भी लगाया था। आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, हालांकि बाद में 31 जनवरी 2023 को उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस ताजा घटना ने एक बार फिर उड़ानों में यात्रियों के अनियंत्रित व्यवहार और एयरलाइन द्वारा उनसे निपटने के तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...