Google Analytics Meta Pixel भारत में 37,000 करोड़ के फोन बनाएंगी एपल और सैमसंग - Ekhabri.com

भारत में 37,000 करोड़ के फोन बनाएंगी एपल और सैमसंग

एपल और सैमसंग वित्त वर्ष 2021-22 में सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआइ) के तहत लगभग पांच अरब डालर (37,000 करोड़ रुपये) के स्मार्टफोन बनाएंगी। यह केंद्र द्वारा निर्धारित लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक है। भारत में बनने वाले पांच अरब डालर मूल्य के स्मार्टफोन में से लगभग दो अरब डालर के स्मार्टफोन निर्यात किए जाएंगे। पीएलआइ योजना के तहत कंपनियों को पांच वर्षों में लगभग 39,000 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य भारत को मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाना है।
इंडिया सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रानिक्स एसोसिएशन (आइसीईए) के चेयरमैन पंकज मोहिंद्रू ने बताया कि एपल के लिए फोन निर्माता कंपनियां विस्ट्रान व पेगाट्रान समेत सैमसंग चालू वित्त वर्ष में पांच अरब डालर के उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लेंगी। भारत में एपल के लिए आइफोन बनाने वाले फाक्सकान और विस्ट्रान इस साल पहली बार पीएलआइ योजना का लाभ उठाएंगी। एपल के लिए आइफोन बनाने वाली दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी पेगाट्रोन द्वारा इस साल परिचालन शुरू किए जाने की संभावना है। सैमसंग दूसरे साल प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाएगी। कंपनी की उत्तर प्रदेश के नोएडा में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल हैंडसेट बनाने की फैक्ट्री है। मोहिंद्रू के मुताबिक लावा, पैडेट इलेक्ट्रानिक्स (डिक्सन) और यूटीएल जैसी देसी कंपनियां भी इस योजना का लाभ उठाने की कोशिश में हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रानिक्स मैन्यूफैक्चरिंग के लिए पीएलआइ योजना को 2025-26 तक बढ़ा दिया था। हालांकि आधार वर्ष 2019-20 ही रखा गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य देश में ही बड़े पैमाने पर मोबाइल फोन का निर्माण किया जाना है। एपल और सैमसंग मेड इन इंडिया स्मार्टफोन का निर्यात भी कर रहे हैं। वर्ष 2021 में एपल ने ब्रिटेन को 27, जापान को 24, नीदरलैंड्स को 23, जर्मनी को सात, इटली और तुर्की को चार-चार और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को दो प्रतिशत आइफोन का निर्यात किया। सैमसंग ने जिन देशों को मेड इन इंडिया फोन का निर्यात किया है, उसमें यूएई को 47, रूस को 12, दक्षिण अफ्रीका को सात, जर्मनी को पांच, मोरक्को को चार और ब्रिटेन को तीन प्रतिशत मोबाइल फोन का निर्यात किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...