Google Analytics Meta Pixel सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए 2 करोड़ 20 लाख रूपए की स्वीकृति - Ekhabri.com

सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए 2 करोड़ 20 लाख रूपए की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने कटघोरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कटघोरा रेस्ट हाउस में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनो को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कुर्मी समाज के आग्रह पर कंवर समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रूपए, पूर्वांचल समिति को सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, देवांगन समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, सिंधी समाज के मांगलिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम दादर मंगामार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में बाउंड्री वॉल के लिए 18 लाख और नमाज पढ़ने शेड के लिए 37 लाख  रूपए, मंहत समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, राजपूत समाज को सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री से मरार पटेल समाज ने बाजार में पसरा नही होनें पर मंडी बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मंडी के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सतनामी समाज द्वारा कटघोरा में प्री-पोस्ट मेट्रिक छात्रावास प्रारंभ करने का आग्रह किया गया। हुसैन तालाब की गंदगी साफ करने के संबंध में कलेक्टर को सौदर्यी करण के निर्देश दिए गए। देवांगन समाज ने ककून बैंक से ककून दिलाने के आग्रह पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ब्राह्मण समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल को उसका स्कैच भेंट किया। गाड़ा समाज द्वारा समाज को आदिवासी समाज शामिल करने के लिए केेन्द्र सरकार को अनुशंसा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने मामले का अध्ययन कर प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही।  मुख्यमंत्री को ग्राम मुनेरीकला के ग्रामीण प्रजापति ने बताया कि उनके तीन बच्चों को सिकलीन है और इनमें से एक 03 साल की बच्ची के दिल में छेद भी है। मुख्यमंत्री के पूछे जाने पर श्री प्रजापति ने कहा कि कलेक्टर ऑफिस में आवेदन दिया था,पर अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। इस पर मुख्यमंत्री ने उनके बच्चों की सिकलिन का इलाज कराने और दिल में छेद का भी समुचित उपचार कराने का विश्वास दिलाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

नेशनल हाईवे पर युवती ने BMW कार के सनरूफ से बाहर निकलकर किया डांस, अब पुलिस ने की कार्यवाही

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। कार के सनरूफ को खोल कर इसका दुरुपयोग करना युवती को भारी पड़ा है। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर चलती BMW कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवती के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो...