Google Analytics Meta Pixel कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 708 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास - Ekhabri.com

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 708 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास

मुख्यमंत्री  बघेल ने दी अनेक विकास कार्यों की सौगात
रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी को क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसके तहत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 02 करोड़ 21 हजार के पांच कार्यों का लोकार्पण और 705 करोड़ 57 लाख 82 हजार रूपए के 26 कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस तरह कुल 707 करोड़ 57 लाख 82 हजार रूपए के कुल 31 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है, उसमें कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में हरदी बाजार में उप पंजीयक कार्यालय भवन निर्माण कार्य, सीएचसी कटघोरा में 10 बिस्तर के आइसोलेशन वार्ड, हरदी बाजार तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, कटघोरा विकासखंड में वार्ड क्रमांक 10 में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 5 में समलाई मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल हैं। इसी तरह नवीनीकरण कार्य अंतर्गत दीपका रंजना से बिंझरी तक, दर्री से मोहरियामुड़ा, कसईपाली रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, सिरली एनीकट का निर्माण कार्य (सिरकी) झांझ एनीकट का निर्माण कार्य (झांझ), झोंकानाला जलाशय योजना के स्लूस जीर्णाेद्धार इत्यादि कार्य, जिला कोरबा के कटघोरा में न्यायिक अधिकारियों के लिए 3 डी टाइप एवं 2 ई टाइप शासकीय आवास गृह का निर्माण, झांझ-गाड़ा घाट मार्ग में पितनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य, अजजा प्राथमिक स्तर कन्या आश्रम हरदी बाजार का भवन निर्माण कार्य (हरदी बाजार) विकासखंड कटघोरा अंतर्गत शासकीय विद्यालय छुरी का उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया उनमें दर्री बस्ती में हमर क्लिनिक, सुमेधा में हमर क्लिनिक, अरदा में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बालक कटघोरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय ढेलवाडीह, स्वामी आत्मानंद विद्यालय छिंदपुर, स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरी, स्वामी आत्मानंद विद्यालय रंजना, स्वामी आत्मानंद विद्यालय दीपका, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बालक हरदी बाजार, स्वामी आत्मानंद विद्यालय उतरदा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय नोनबिर्रा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय नूनेरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुसमुण्डा में कार्य का शिलान्यास शामिल हैं। इसी तरह जल जीवन मिशन अंतर्गत खोडरी एकल नल जल प्रदाय योजना, खमरिया एकल नल जल प्रदाय योजना, डोंगरी एकल नल जल प्रदाय योजना, सिरली एनीकट निर्माण कार्य, रिसदी एकल नल जल प्रदाय योजना और एतमानगर समूह नल जल प्रदाय योजना (कुल सम्मिलित ग्राम 245) के अंतर्गत विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...