Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के सेना के जवान ने सो रहे साथियों पर बरसाई गोलियां, दो की मौत - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के सेना के जवान ने सो रहे साथियों पर बरसाई गोलियां, दो की मौत

पंजाब के पठानकोट जिले के मीरथल कैंटोनमेंट स्थित 15 गार्ड बटालियन में छत्तीसगढ़ के जिला बलौदा बजार, गांव गदीदां निवासी जवान  लोकेश कुमार ध्रुव ने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जिले के नंगलभूर थाने की पुलिस के मुताबिक मरने वालों में बंगाल के हुबली जिले के नीर बोएपुर निवासी हवलदार गौरी शंकर हट्टी और महाराष्ट्र के लातूर जिले के बड़ेगांव निवासी तेलांगी सूर्यकांत शशिराव शामिल हैं। सेना की शिकायत के आधार पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर नंगलभूर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में नायक पन्नी राजू ने बताया कि हवलदार गौरी शंकर, तेलांगी सूर्यकांत और आरोपित लोकेश कुमार एक ही बैरक में रहते थे। एक समय में तीन-तीन जवान ड्यूटी पर रहते हैं। रविवार रात करीब एक बजे वह भी ड्यूटी पर तैनात थे। आरोपित लोकेश बैरक के बाहर निगरानी पर था। रात करीब दो बजे तेलांगी व गौरी शंकर सहित तीनों बैरक में पहुंचे और सो गए। रात करीब ढाई बजे गोलियों की आवाज आई। उसने देखा कि लोकेश के हाथ में राइफल थी।
वहीं, पास में हवलदार तेलांगी और गौरी शंकर खून से लथपथ तड़प रहे थे। इस दौरान बाकी जवान भी उठे तो आरोपित राइफल छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने घायलों को सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सेना की ओर से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
एक सैन्य अधिकारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिस इनसास राइफल से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया, वह हवलदार गौरी शंकर के नाम पर जारी की गई थी। जब वह रात को पैट्रोलिंग से लौटे तो हवलदार गौरी शंकर ने सभी हथियारों को बैरक की अलमारी में रखा और ताला लगाकर चाबी तकिये के नीचे रख ली थी। इसके बाद वह सो गए थे। आरोपी लोकेश ने हवलदार गौरीशंकर के तकिये के नीचे से चाबी लेकर अलमारी खोलकर राइफल निकाल ली और फायरिंग कर दी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *