इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का आगाज हो गया है। पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले के साथ ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड ऑस्ट्रेलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू कर रहे हैं। ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड 31-31 वर्ष के हैं। पिछली बार ऐसा मार्च 1946 में हुआ था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक ही टेस्ट में 30+ साल के दो डेब्यूटेंट को उतारा था। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। स्टीव स्मिथ पर्थ में जारी इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे हैं। टीम में उस्मान ख्वाजा को मौका दिया गया है। ट्रेविस हेड, कैमरून हेड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन मेजबान टीम को मजबूती देते नजर आ सकते हैं।
इस मुकाबले के साथ तेज गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला है, क्योंकि जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। ब्रेंडन डोगेट ने अपने करियर में 50 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें 26.46 की औसत के साथ 190 विकेट हासिल किए। वहीं, 17 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 26 विकेट निकाले हैं।
दूसरी ओर, जेक वेदराल्ड सलामी बल्लेबाज के रूप में इस मुकाबले में उतरे हैं, जिन्होंने अपने 77 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 37.47 की औसत के साथ 5,322 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। 51 लिस्ट ए मुकाबलों में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 33.37 की औसत के साथ 1,602 रन बना चुका है।
बेन स्टोक्स की कप्तानी में मेहमान इंग्लैंड की टीम जो रूट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की मौजूदगी में इस ऐतिहासिक मुकाबले में उतरी है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डोगेट, स्कॉट बोलैंड
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...