उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं—बारात का भव्य स्वागत, वरमाला, सात फेरे और विदाई की तैयारियाँ। लेकिन ठीक विदाई से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। खुशियों से भरा माहौल देखते ही देखते हड़कंप में बदल गया और दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा।
घटना कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा, दक्षिण टोला की है। जहां, बारात का स्वागत धूमधाम से हुआ। सब कुछ सामान्य चल रहा था और किसी को भनक भी नहीं थी कि कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन सुबह जब दुल्हन पल्लवी को विदाई के लिए बुलाया गया, तो वह घर से गायब मिली। घरवालों ने खोजबीन की लेकिन पल्लवी का कोई पता नहीं चला।
सूत्रों के अनुसार, दुल्हन पल्लवी की शादी सुशील गौतम निवासी बाबागंज, थाना घुंघटेर से तय की गई थी। तीन महीने पहले रिश्ता पक्का हुआ था। शादी के खर्च के लिए दूल्हे ने तीन बीघा जमीन गिरवी रखी थी। वह 11 वैनों और करीब 90 बारातियों के साथ शादी में पहुंचा था। ऐसे समय में जब दूल्हा और उसका परिवार जश्न में था, दुल्हन का अचानक फरार होना सभी के लिए स्तब्ध कर देने वाला था।
दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई तभी बाराती धीरे—धीरे कर वहां से निकलने लगे। दूल्हा और उसका परिवार शादी में हुए भारी खर्च की भरपाई की मांग लेकर हंगामा करने लगे तभी बंकी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि, अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं मिली है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...