Google Analytics Meta Pixel हांगकांग में आयोजित एवीपीएन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2025 में डॉ. प्रीति अदाणी ने सामाजिक - Ekhabri.com

हांगकांग में आयोजित एवीपीएन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2025 में डॉ. प्रीति अदाणी ने सामाजिक

बदलाव के लिए एकजुट सहयोग मंच बनाने की अपील की

हांगकांग, 9 सितंबर, 2025: हांगकांग में आयोजित एवीपीएन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2025 मेंअदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने परोपकारी, बिज़नेस और बदलाव केवाहकों से प्रेरक अपील की "सिर्फ योगदान देने से काम नहीं बनेगा” असली बदलाव तब आएगा

जब हम साथ मिलकर निर्माण करें।"अपने मुख्य भाषण में डॉ. प्रीति अदाणी ने इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक विकास मेंअगला बड़ा कदम सहयोग पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि हर परोपकारी, संस्था, एनजीओऔर साझेदार को एक ही मंच पर लाना जरूरी है, ताकि प्रयास एक-दूसरे के साथ तालमेल में

हों, सीख साझा हो और प्रभाव कई गुना बढ़े। डॉ. अदाणी ने श्रोताओं को याद दिलाया कि

समाज कल्याण की असली ताकत अलग-अलग योगदानों में नहीं, बल्कि एकजुट प्रयास में है।

उन्होंने कहा, "हमें सिर्फ दाता नहीं, साथ में निर्माता बनना होगा। असली बदलाव तब आता है

जब हम साझेदार बनकर संसाधनों को जोड़ें और बाधाओं को तोड़ें।"

उन्होंने एक ऐसे सहयोगी मंच की भी माँग की, जहाँ दुनियाभर के परोपकारी लोग संख्याओं से

आगे बढ़कर मानव कहानियों पर ध्यान दें। कहानियाँ गरिमा, साहस और बदलाव की। उन्होंने

कहा, "प्रभाव कभी-भी सिर्फ आँकड़ों में नहीं होता। असली कहानी उनके पीछे छिपी उम्मीद,

बदलाव और सशक्तिकरण की कहानियों में होती है।"

एवीपीएन की सीईओ नैना सुब्बरवाल बत्रा ने कहा, "डॉ. प्रीति अदाणी का मुख्य भाषण एक

साहसी कार्रवाई के लिए प्रेरक अपील थी। उन्होंने याद दिलाया कि अनिश्चितताओं के बीच भी

हमें कदम उठाना होगा और ऐसे समाधानों में निवेश करना होगा, जो एशिया के लिए सतत और

Read Also  प्रधान आरक्षक समेत 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…एसपी ने इस वजह से किया लाइन अटैच

समान भविष्य की नींव तैयार करे। एवीपीएन में हम इस अपील को दोहराते हैं। परोपकार के

लिए निरंतरता बनाए रखनी होगी और विभिन्न हितधारकों को एकजुट करना होगा, ताकि हम

विश्वास को कार्रवाई में बदल सकें और ऐसे सिस्टम तैयार कर सकें, जो समय और

अनिश्चितताओं की कसौटी पर खरे उतरें।"

डॉ. प्रीति अदाणी ने इस साझा पहल के लिए तीन अनिवार्य सिद्धांत बताए:

• साथ मिलकर निर्माण: प्रत्येक साझेदार सिर्फ दाता के रूप में नहीं, बल्कि स्थायी बदलाव

के निर्माता के रूप में शामिल हो

 

• गुणक बनें, लाभार्थी नहीं: असर का असली माप यह नहीं कि हम क्या देते हैं, बल्कि यह

कि हम अपने लाभार्थियों को बदलाव के गुणक के रूप में कैसे बढ़ाते हैं

• कौशल को मूल्यों के साथ जोड़ना: बिना मूल्यों के कौशल, नींव के बिना इमारत की तरह

है। इन्हें जोड़ें और आप नई पीढ़ियों का निर्माण करते हैं

डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा, "यह तालियों का समय नहीं है। यह प्रतिबद्ध होने का समय है! हमें

वह पीढ़ी बनना है, जिसने सूखे में बीज बोए, जिसने बारिश आने से पहले विश्वास रखा और

सभी के लिए गरिमा और अवसर की फसल तैयार की।" अपने संबोधन के समापन में, डॉ.

अदाणी ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे केवल प्रतीकात्मक कदम न उठाएँ, बल्कि सक्रिय

रूप से सहयोग करें, एक-दूसरे से सीखें, श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करें और एक-दूसरे को उच्च लक्ष्य

पाने के लिए प्रेरित करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *