- प्रथम चरण में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल राज्य में शुरू किए जा रहे हैं
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास मे राज्योत्सव का कार्यक्रम दो चरणों मे आयोजित किया गया, जिसके पहले चरण मे लोकसभा सांसद राहुल गांधी एवं दूसरे चरण मे राज्यपाल अनुसुईया उइके वर्चुअल रुप से शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के प्रथम चरण मे आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना का शुभारंभ किया जिसके प्रथम चरण में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल राज्य में शुरू किए जा रहे हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नये इंग्लिश मीडियम स्कूल ब्लॉक मुख्यालयों में खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जन्मे स्वामी आत्मानंद की स्मृति को बनाए रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके नाम से इंग्लिश मीडियम शुरू करने की पहल की है। जहाँ राज्य के बच्चों को पढ़ने का मौका मिले। साथ ही मोबाइल हॉस्पिटल सह लेबोरेटरी, फोर्टिफाईड राइस वितरण योजना का भी शुभारंभ किया।
इसके साथ ही टुरिज्म रिसार्ट का लोकार्पण तथा राम वन-गमन पथ टुरिज्म सर्किट का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार, संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नागरिकों के लिए सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की पहल की है। यहां के जल, जंगल, जमीन को सहेज कर उसका लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाने की शुरूआत कर दी गई है। वनवासियों को वन अधिकार पट्टे और तेंदू पत्ता बोनस के माध्यम से उनका अधिकार दिया गया है। बस्तर संभाग में वर्षों से लंबित बोधघाट बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का काम आगे बढ़ा है। गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने के लिए सुराजी गांव योजना में नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को सहेजने का काम किया जा रहा है। कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने छत्तीसगढ़ में किसानों को संबल प्रदान किया है।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्गेश कुमार वर्मा जिला पंचायत वाईस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
January 30, 2026 /
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...
By Reporter 1 /
January 27, 2026 /
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...
By Reporter 1 /
January 28, 2026 /
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...
By Reporter 1 /
January 30, 2026 /
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...
By Rakesh Soni /
January 27, 2026 /
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...
By User 6 /
January 30, 2026 /
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...
By Reporter 1 /
January 28, 2026 /
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...
By Rakesh Soni /
January 26, 2026 /
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा...
By Rakesh Soni /
January 26, 2026 /
छुईखदान।रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर...
By Reporter 1 /
January 27, 2026 /
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...