चोवाराम साहू ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत शाप नं 115, प्रथम तल, एज काम्पलेक्स स्थित मंगलम् कम्यूनिकेशन प्रायवेट लिमिटेड में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। दिनांक 06.02.2024 को प्रातः लगभग 10.35 बजे से लेकर 10.45 बजे के मध्य प्रार्थी कार्यालय में अकेला था इसी दौरान 02 अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति जो अपने ढ़के हुये चेहरे के साथ हेलमेट पहने थे कार्यालय के अंदर एकाएक प्रवेश कर प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए पकड़ कर उसकी आंख में मिर्ची पावडर डालने लगे। प्रार्थी जैसे-तैसे अपने आप को छुडाकर बाजू की दुकान में चला गया और शोर मचाया तब उपरोक्त दोनो नकाबपोश व्यक्ति वहां से भागने लगे, भागने के दौरान एक लुटेरे का हेलमेट गिर गया और मुंह में ढका कपडा खुल गया। लूटेरे का चेहरा देखा तो पाया कि उसमें से एक व्यक्ति इसी कंपनी में काम करने वाले अनिल डोंगरे जैसा दिख रहा था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 38/24 धारा 394, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल सहित उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर एक आरोपी की पहचान उक्त कंपनी में पूर्व में काम करने वाले अनिल डोंगरे के रूप में चिन्हांकित करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर घटना के कुछ ही घंटो के भीतर प्रकरण में आरोपी अनिल डोंगरे एवं प्रवीण कुमार वैद्य को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, हेलमेट, नकाब एवं 02 नग मोबाईल फोन कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
-
अनिल डोंगरे पिता सुरेश डोंगरे उम्र 30 साल निवासी- न्यू लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 08 बालाजी मार्बल के पीछे थाना सुपेला जिला दुर्ग।
-
प्रवीण कुमार वैद्य पिता सिद्धार्थ वैद्य उम्र 31 वर्ष निवासी बालाघाट (मध्यप्रदेश), हाल पता- न्यू लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 8 टाटा मोटर्स के पीछे थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...