इस साल रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाई के साथ बिहान दीदीयों का त्यौहार भी होगा रंगीन
रायपुर। इस साल रक्षाबंधन में भाईयों की कलाई के साथ स्व-सहायता समूहों की दीदीयों का रक्षाबंधन का त्यौहार भी खुशियों से रंगा होगा। भाईयों की कलाईयों में जहां छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक लिए धान, चावल, बीज और बांस की राखियां सजेंगी। वहीं इन राखियों की बिक्री से हुई आय से महिला समूह की कई दीदीयों के घरों में खुशियां भी आएंगी। हर साल की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बड़े प्रेम और उत्साह से भाईयों के लिए मनमोहक और आकर्षक राखियां बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू हुए सी-मार्ट में इन राखियों की बिक्री से उन्हें अच्छी आय भी हुई है। महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत समूह की 140 से अधिक दीदीयों ने बांस, धान, रखिया बीज, मोती, रुद्राक्ष, ऊन और सूती धागे से राखियां तैयार की है। इसे उन्होंने सौम्य बंधन का नाम दिया है। इसे शहरी, ग्रामीण बाजारों के साथ-साथ सी-मार्ट में भी विक्रय किया जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों में इन महिलाओं को बिक्री के लिए स्टॉल भी उपलब्ध कराये गए है। इसके अलावा स्थानीय हाट बाजारों सहित पड़ोसी जिलो में भी इनकी अच्छी माँग है। स्थानीय बाजार में समूह द्वारा बनाई गई राखीं को 10 रूपए से लेकर 50 रूपए तक बेचा जा रहा हैं।
राखी से बिहान दीदीयों को 1 लाख रूपए की आय
रक्षाबंधन का त्यौहार समूह की महिलाओं के लिए एक नई सौगात लेकर आया है। राजनांदगांव जिले में स्वीप योजना के तहत राखी निर्माण का प्रशिक्षण लेकर लगभग 80 समूहों की 100 से अधिक महिलाएं राखी निर्माण और विक्रय कर रही हैं। इस वर्ष बिहान दीदीयों ने मार्केट के डिमांड के अनुरूप खूबसूरत, फैंसी राखियां बनाई हैं। अब तक महिलाओं ने 35 हजार से अधिक राखियाँ बनाई है, जिनमें से 17 हजार राखियों का विक्रय किया जा चुका है। इससे उन्हें 1 लाख रूपए से अधिक की आय हुई है।
आदिवासी दीदियों ने बनाई राखियां – आर्थिक रूप से हुई सशक्त
दंतेवाड़ा जिले की पार्वती महिला ग्राम संगठन चितालंका, मां दंतेश्वरी संकुल संगठन बालूद, किसान महिला संकुल संगठन भांसी, एकता महिला ग्राम संगठन चितालंका की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने भी रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए आकर्षक राखी तैयार की हैं। मां दंतेश्वरी संकुल संगठन बालूद की सदस्य ग्राम चितालुर की निवासी मती सीमा ने बताया कि महिलाओं द्वारा धान, चावल, मोती, ऊन, रक्षा धागे से अलग-अलग डिजाइन की फैंसी एवं आकर्षक रंग-बिरंगी राखियां तैयार की गई है। इससे उन्हें रोजगार मिल रहा है। अन राखियों को कलेक्ट्रेट परिसर सहित सी-मार्ट में भी बेचा जा रहा है। पिछले साल समूह की दीदियों को लगभग 1 लाख 20 हजार का मुनाफा हुआ था। इस वर्ष भी उन्हें अच्छी आमदनी की आशा है। स्थानीय बाजार में भी इन राखियों की काफी मांग है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...