रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय में कोविड-19 टीकाकरण के मानिटरिंग के लिए गठित राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य सचिव ने समिति के सदस्यों को कहा कि 15 अगस्त से 15 सितम्बर की अवधि में विशेष अभियान चलाकर कोविड टीकाकरण व बूस्टर डोज लगाये जायें। उन्होनें सभी शासकीय कर्मियों और उनसे जुड़े परिजनों, विभागीय योजनाओं के लाभाथीर्यों सहित अन्य नागरिकों का इस अभियान के माध्यम से टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। श्री जैन ने संभागीय मुख्यलायों में स्थित पांच बड़े कार्यालयों में 11 अगस्त से 14 अगस्त की अवधि में टीकाकरण कैम्प लगाकर टीकाकरण करने के निर्देश दिए है। इसी तरह 15 अगस्त के बाद 19-20-21 अगस्त को ब्लॉक स्तर के पांच बड़े कार्यालय केम्पस में टीकाकरण शिविर लगाने कहा गया है।
अब तक इतने लोगों को लगा कोरोना का टीका
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव मनिन्दर कौर द्विवेदी ने बताया कि आजादी के 75 वें वर्षगाठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त से 15 सितम्बर तक की अवधि में कोविड-19 के बूस्टर डोज नि:शुल्क लगाये जाएंगे। प्रदेश में अब तक करीब दो करोड़ 22 लाख 76 हजार 912 लोगों को प्रथम डोज, एक करोड़ 96 लाख 79 हजार 341 ने दूसरा डोज और 38 लाख एक हजार 813 लोगों को बूस्टर डोज लगाया जा चुका है। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास, गृह विभाग, श्रम विभाग के राज्य स्तरीय अधिकारियों ने कोविड टीकाकरण के लिए अपने विभाग की रणनीति-कार्ययोजना के विषय में विस्तर से जानकारी दी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में संबंधित विभागों के सचिव एवं संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...