स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा के पेपर लीक होने का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

कांकेर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. विभाग में दलाल इतने सक्रिय हैं कि उन पर अधिकारियों का कोई नियंत्रण नहीं। ताजा मामले में दलालों ने विभाग के चार पदों के लिए होने वाली परीक्षा के पहले ही उसके पेपर आउट कर दिए. दलालों ने एक-एक प्रकार के पद के पेपर के लिए लोगों से 41 से 60 हजार रुपये लिए. इस मामले की कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक, लोगों से पेपर की डीलिंग करने वाले लोग स्वास्थ्य विभाग के बाहर के हैं। इस मामले में उन लोगों पर शक की सुई घूम रही है, जिन्होंने ये पेपर सेट किए हैं। इनके अलावा दक्षिण बस्तर में पदस्थ एक चतुर्थ वर्ग श्रेणी के सरकारी कर्मचारी पर आशंका व्यक्त की जा रही है। यह कर्मचारी परीक्षा के दौरान दलाली करने के लिए छुट्टी लेकर कांकेर जिला पहुंच गया. ये कर्मचारी अभ्यर्थियों से तीन लाख रुपये ले रहा है. इसका कहना है कि सीधे पद में भर्ती के लिए इसकी भर्ती समिति से सांठगांठ है. इसकी भी कॉल रिकॉर्डिंग अभ्यर्थियों ने कर रखी है। ऑडियो सामने आने के बाद भर्ती प्रक्रिया में की जा रही गड़बड़ी तो सामने आ गई है लेकिन इसमें कौन-कौन अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं उन्हें सामने लाने के लिए पूरे मामले की बारीकी व गंभीरता से निष्पक्ष जांच की जरूरत है।
17 को हुई थी लिखित परीक्षा
अखबार के मुताबिक, स्टाफ नर्स, लेब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट तथा ड्रेसर की संविदा भर्ती के लिए पिछले साल 11 अगस्त को विज्ञापन निकाला गया था। 31 अगस्त तक आवेदन लिए गए, लेकिन कोरोना के चलते साल भर बाद 1 अगस्त को पात्र-अपात्र की सूची निकाल 16 अगस्त तक दावा आपत्ति मंगाए गए थे। 8 सितंबर को अंतिम सूची निकाली गई. जिसके बाद 17 सितंबर को कॉलेज में पद के अनुरूप लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान दलाल सक्रिय हो गए. एक दलाल अभ्यर्थियों को इशारा कर रहा है कि इस मामले में सरकारी कर्मचारी भी शामिल है, इन्हें ही पैसा देना पड़ेगा। इसके बाद ही सेटिंग हो सकेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...