हॉलीवुड की बहुचर्चित फ्रेंचाइजी अवतार का तीसरा पार्ट ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ आखिरकार दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। साल 2022 में आए दूसरे पार्ट अवतार: द वे ऑफ वाटर के बाद फैंस को इस फिल्म के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर पहले जैसा नजर नहीं आ रहा है। रिलीज के पहले दिन ही यह साफ हो गया कि अवतार 3 भारत में अपने पिछले पार्ट्स जैसा माहौल नहीं बना पाई। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। किसी भी इंग्लिश फिल्म के लिहाज से यह आंकड़ा ठीक माना जा सकता है, लेकिन अवतार फ्रेंचाइजी के स्टैंडर्ड पर इसे कमजोर ओपनिंग कहा जा रहा है।
गौरतलब है कि साल 2022 में रिलीज हुए अवतार: द वे ऑफ वाटर ने भारत में पहले दिन ही 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और लंबे समय तक सिनेमाघरों में धूम मचाई थी। वहीं, अवतार 3 की ओपनिंग लगभग आधी रह गई है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि दर्शकों में फिल्म को लेकर वैसा उत्साह नहीं दिख रहा, जैसा दूसरे पार्ट के समय देखने को मिला था।वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार अवतार: फायर एंड ऐश ने पहले दिन करीब 500 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह आंकड़ा बड़ा है, लेकिन यह भी पिछले पार्ट के मुकाबले कम माना जा रहा है। फिल्म का बजट करीब 2000 से 3000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म के लिए मजबूत प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होगा। अब सभी की नजरें फिल्म के पहले वीकेंड और शुरुआती हफ्ते के कलेक्शन पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अवतार 3 धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ पाती है या फिर यह फ्रेंचाइजी का सबसे कमजोर पार्ट साबित होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 26, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...