नई दिल्ली। एक दिन था जब दिल्ली में बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था. कुछ महीने पहले ग्राहक न मिलने की वजह से परेशान होकर बाबा की ढाबा के मालिक कांता प्रसाद रो पड़े थे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, तो लोगों ने उनकी जमकर मदद की थी. इसके बाद बाबा के ढाबा पर ग्राहकों की लाइन लगने लगी थी.
एक आज का दिन है, जब बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद आज वीआईपी रेस्टोरेंट के मालिक बन गए हैं. अब बाबा कांता प्रसाद सिर्फ VIP कुर्सी पर बैठते हैं और उनके ढाबे में बेहतरीन फर्नीचर से लेकर हेल्पिंग स्टाफ का इंतजाम है. इस रेस्टोरेंट में बाबा ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं.
बाबा कांता प्रसाद ने अपना यह वीआईपी रेस्टोरेंट दिल्ली के मालवीय नगर में खोला है. इस नए रेस्टोरेंट में एक वीआईपी काउंटर पर कांता प्रसाद शान से बैठते हैं. वह सिर्फ अब हिसाब देखते हैं. जबकि बाकी का सारा काम उनके हेल्पिंग स्टाफ करते हैं. उनके नए रेस्टोरेंट में किचन काफी बड़ा है.
बात करते हुए बाबा कांता प्रसाद ने कहा कि वह बहुत खुश हैं. उन्हें भगवान ने आशीर्वाद दिया है. लोगों को वह उनकी मदद के लिए धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा कि वह लोगों से अपने रेस्टोरेंट का दौरा करने की अपील करते हैं. बाबा के इस वीआईपी रेस्टोरेंट में भारतीय तथा चीनी व्यंजन मिलता है।










