Google Analytics Meta Pixel बघेल को जनता की सेवा करने के लिए पद मिला, वह भगवान से पद बचाने की प्रार्थना कर रहे: निर्मला सीतारमन - Ekhabri.com

बघेल को जनता की सेवा करने के लिए पद मिला, वह भगवान से पद बचाने की प्रार्थना कर रहे: निर्मला सीतारमन

रायपुर। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल को जनता की सेवा करने के लिए पद मिला है, लेकिन वह अपनी पोजीशन की चिंता कर रहे हैं। वह भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका पद बचा रहे। छत्तीसगढ़ के विधायक दिल्ली चले जाते हैं, फिर कुछ दिन वहां रुक कर वापस लौट आते हैं। जनता ने उन्हें वोट काम करने के लिए दिया था, मगर यहां पद को बचाने का काम हो रहा है। सीतारमण के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस ने सवाल किया था कि बेरोजगारों के रोजगार के अवसरों का क्या हुआ? इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमसे रोजगार पर सवाल पूछती है, मैं पूछती हूं आप की सरकार कहां है। सीतारमण ने रायपुर के माना स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। वह भारतीय जनता पार्टी के सेवा और समर्पण कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मंगलवार को रायपुर पहुंचीं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने बाइक रैली निकालते हुए एयरपोर्ट से उनका स्वागत किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माना कि महंगाई के बोझ में आम आदमी दबा है। पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े हैं। इस बढ़ती महंगाई से केंद्र और राज्य सरकार दोनों को मिलकर निपटना है। उन्होंने कहा- पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम भी बढ़े हैं। पेट्रोल के जीएसटी में शामिल करने की बात लखनऊ में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में उठी थी, लेकिन सहमति न बन पाने की वजह से यह नहीं हो सका है। इस पर हम प्रयास कर रहे हैं।
केंद्र नहीं कर रहा कोई भेदभाव
उन्होंने कहा कि अक्सर प्रदेश की कांग्रेस सरकार, केंद्र सरकार पर यह आरोप लगा देती है कि केंद्र फंड देने में कमी कर रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। कोरोनाकाल के दौरान भी प्रदेश को 2086 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ये 50 साल के लिए है, वह भी बिना किसी ब्याज के राज्य सरकार को दिया गया। इन रुपयों को राज्य सरकार प्रदेश के विकास कार्यों में रोजगार के अवसरों में लगा सकती है। 50 साल बाद केंद्र सरकार को बिना किसी ब्याज के लौटा सकती है। इसके अलावा गरीबों को राशन देने से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं में भी केंद्र सरकार ने हमेशा सहायता की है। छत्तीसगढ़ को अलग रखकर किसी तरह का भेदभाव करने की बात सही नहीं है। केंद्र सरकार सभी राज्यों के लिए बेहतरी का काम कर रही है। प्रदेश को मुफ्त टीके भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...