Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडिला बुल्स की पहली जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडिला बुल्स की पहली जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडिला बुल्स ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है। बुधवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में चिंगलेनसाना सिंह की टीम ने राजधानी रॉयल्स को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। दूसरी ओर, राजधानी रॉयल्स पूरे टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी और प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

 

बारिश के कारण मुकाबला करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। लीग में पहली जीत की तलाश कर रही बैलाडिला बुल्स को शुरुआती गोल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। सर्कल में मिले मौके का फायदा उठाते हुए राहुल यादव ने जोरदार शॉट लगाया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन 60 मिनट के खेल में यही एकमात्र गोल साबित हुआ।

 

गीले मैदान पर खिलाड़ियों को गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने में काफी परेशानी हुई। राजधानी रॉयल्स को बुल्स के हाफ में पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस बीच गोपाल पैकरा ने गेंद को गोलपोस्ट की ओर पहुंचाकर दूसरा गोल करने की कोशिश की, लेकिन अंपायर ने गोल को अमान्य करार दे दिया।

 

खराब मौसम और मैदान पर जमा पानी के बावजूद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाया। हालांकि, गेंद की गति कम होने और सही पास नहीं मिल पाने के कारण हमलों को गोल में बदलना आसान नहीं रहा। बुल्स के जसकरण को पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने के दो मौके मिले, लेकिन दोनों बार इंजेक्शन सही नहीं होने के कारण टीम बढ़त बढ़ाने में नाकाम रही। पहले हाफ के अंत तक बुल्स 1-0 से आगे थी।

Read Also  केंद्रीय गृह मंत्री पहुंचे छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन

 

तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी बारिश खिलाड़ियों के लिए चुनौती बनी रही। सर्कल में पानी भरने से फॉरवर्ड खिलाड़ियों को अपनी रणनीति के मुताबिक खेलने में परेशानी हुई। दूसरी ओर, राजधानी रॉयल्स की टीम पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाने में भी नाकाम रही। पूरे टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं कर पाना रॉयल्स के लिए निराशाजनक रहा। मुकाबले में हिमांशु को प्लेयर ऑफ द मैच और राहुल यादव को स्ट्राइकर ऑफ द मैच चुना गया।

 

## न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

 

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक अन्य मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। न्यायधानी नाइट्स की ओर से केतन ने दूसरे क्वार्टर में गोल किया, जबकि चौथे क्वार्टर में मोहित नायक ने मैनपाट टाइटन्स को बराबरी दिला दी। इस ड्रॉ के बाद मैनपाट टाइटन्स को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अगले मुकाबले का इंतजार करना होगा।

 

मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर के अंतिम चरण में न्यायधानी नाइट्स ने बढ़त हासिल की। केतन ने रिबाउंड पर मिली गेंद को गोलकीपर के पार पहुंचाकर टूर्नामेंट का अपना छठा गोल किया। इसके साथ ही नाइट्स ने हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त बना ली।

 

तीसरे क्वार्टर में न्यायधानी नाइट्स का डिफेंस मजबूत रहा। टीम ने मैनपाट टाइटन्स के हमलों को लगातार नाकाम किया और विपक्षी फॉरवर्ड खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं दिया। इसके चलते तीसरे क्वार्टर तक स्कोर 1-0 बना रहा।

Read Also  केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से राज्यपाल रमेन डेका ने की मुलाकात

 

चौथे क्वार्टर में मैनपाट टाइटन्स ने वापसी के लिए आक्रमण तेज किया और अधिक खिलाड़ियों को अटैक में लगाया। इस रणनीति का फायदा मिला और मोहित नायक ने गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। अंत तक दोनों टीमें बढ़त हासिल नहीं कर सकीं और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

 

मुकाबले में केतन को स्ट्राइकर ऑफ द मैच और मोहित नायक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब मैनपाट टाइटन्स के पास 29 अक्टूबर को संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने का मौका होगा। वहीं, पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी न्यायधानी नाइट्स ने इस मुकाबले में एक अंक हासिल किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *