कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय की ओर से किए जा रहे हिसक प्रदर्शनों के विरोध में विश्व हिदू परिषद (विहिप) की युवा इकाई बजरंग दल गुरुवार को प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन देशभर के जिला मुख्यालयों पर होगा। साथ ही इससे संबंधित ज्ञापन भी राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा।
विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने आरोप लगाया कि मस्जिदों से निकलने वाले जिहादी कट्टरपंथी लगातार हिंदुओं के घरों को जला रहे हैं। उन पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है, इसका विरोध जरूरी है। उन्होंने मांग की कि पिछले शुक्रवार यानी 10 जून को जुमे की नमाज के बाद जिन मस्जिदों से उन्मादी भीड़ निकली थी, उन पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही उस भीड़ को उकसाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ अविलंब कठोर कार्रवाई हो।
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को मिल रही जान से मारने की धमकियों को लेकर उन्होंने कहा कि जिनको धमकियां दी जा रही हैं उन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही धमकी देने वालों की गिरफ्तारी की जाए। विहिप के केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि इस मामले में जिहादी मानसिकता के लोगों, मस्जिदों और जमीयत उलेमा-ए-हिद जैसे संगठनों के विरुद्ध भी शिकंजा कसने का वक्त आ गया है, जो दंगा के लिए उकसाने के साथ उसे खाद-पानी मुहैया करा रहे हैं।
नुपुर शर्मा को हत्या और दुष्कर्म की धमकी देने वालों पर हो कार्रवाई : वर्मा
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता वीर बहादुर वर्मा ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी के बाद हत्या और दुष्कर्म की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कुरान या अन्य किसी धार्मिक ग्रंथ में लिखी बातों को सार्वजनिक तौर पर दोहरा देना कानूनन अपराध कैसे हो सकता है।
वीर बहादुर वर्मा मानवाधिकार जागरूकता पर उमंग फाउंडेशन के वेबिनार में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के संदर्भ में ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार” विषय पर बोल रहे थे।
कार्यक्रम की संयोजक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में पीएचडी स्कालर सवीना जहां थीं। वीर बहादुर वर्मा ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार सभी नागरिकों को प्राप्त है। संविधान ने इस पर तर्कसंगत अंकुश भी लगाए हैं। किसी व्यक्ति, समुदाय, जाति, मजहब, महापुरुषों या राष्ट्रीय प्रतीकों पर जानबूझकर अपमान करने के इरादे से की गई टिप्पणियां अपराध की श्रेणी में आती हैं। नूपुर शर्मा ने जो कुछ कहा वह इस्लाम के मान्यता प्राप्त ग्रंथों में लिखा है। उनका उद्देश्य किसी मजहब या उसके पैगंबर को अपमानित करना नहीं लगता। अब न्यायालय इस पर फैसला करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...