पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात गृहयुद्ध जैसे हो गए हैं और यह इलाका पाकिस्तानी सेना के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उनका ‘ऑपरेशन हेरोफ फेज 2.0’ पिछले 40 घंटों से ज्यादा समय से जारी है। विद्रोही समूह ने दावा किया है कि उनके हमलों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स के 200 से अधिक जवान मारे गए हैं और उन्होंने कई इलाकों पर अपना कब्जा जमा लिया है।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनके लड़ाकों ने खारान, मस्तुंग, तुम्प और पसनी सहित कई प्रमुख इलाकों में अपने ऑपरेशन पूरे कर लिए हैं। समूह का दावा है कि क्वेटा और नोशकी के कुछ हिस्सों से पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों को पीछे धकेल दिया गया है। BLA के अनुसार, इस हमले में 200 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और कम से कम 17 को जिंदा पकड़ा गया है। हालांकि, इन आंकड़ों को शुरुआती अनुमान बताया गया है और इनकी अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
इस खूनी संघर्ष के बीच BLA ने अपने ‘मानवीय व्यवहार’ का हवाला भी दिया है। संगठन ने बताया कि उन्होंने नोशकी के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद हुसैन हजारा और असिस्टेंट कमिश्नर मारिया शामू को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें सुरक्षित रिहा कर दिया। BLA ने इसे एक ‘मानवीय कदम’ बताया और कहा कि वे स्थानीय प्रशासन और पुलिस को तब तक दुश्मन नहीं मानते, जब तक वे सक्रिय रूप से उनके लड़ाकों का विरोध नहीं करते। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो अधिकारी ‘कब्जा करने वाली सेना’ की मदद करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
इस भीषण लड़ाई में BLA ने अपने नुकसान को भी स्वीकार किया है। संगठन के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान उनके 18 लड़ाके मारे गए हैं। इनमें मजीद ब्रिगेड के 11 ‘फिदायीन’ (आत्मघाती हमलावर), फतेह स्क्वाड के 4 और STOS यूनिट के 3 लड़ाके शामिल थे। खास बात यह है कि इन हमलों में महिला हमलावर भी शामिल थीं। BLA ने बताया कि फिदायीन आसिफा मेंगल ने नोशकी में ISI हेडक्वार्टर को निशाना बनाते हुए अपनी जान दे दी। आसिफा 2023 में मजीद ब्रिगेड में शामिल हुई थीं।
दूसरी ओर, पाकिस्तान सरकार ने BLA के भारी नुकसान के दावों के विपरीत अपनी कामयाबी का आंकड़ा पेश किया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में पिछले 40 घंटों के भीतर कम से कम 145 आतंकवादियों को मार गिराया है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस दौरान 17 सुरक्षाकर्मियों की भी जान गई है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव चरम पर है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...