दंतेवाड़ा | 15 मई 2025।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर संभाग के अतिदूरस्थ और आदिवासी बहुल ग्राम मुलेर का दौरा किया। यह गांव दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित अंतिम गांवों में से एक है, जहाँ नियद नेल्लानार योजना के तहत समावेशी विकास की बयार बह रही है।
गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने महुआ और आमपत्ती से बने पारंपरिक हार व गौर मुकुट पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने राशन दुकान का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों से बातचीत की, खाद्यान्न का वजन भी मौके पर करवाया और एक हितग्राही का राशन कार्ड देखा। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से संवाद कर उन्हें चॉकलेट भी वितरित किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
- अंदल कोसम माता मंदिर के निर्माण हेतु ₹4 लाख की स्वीकृति
-
गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना
-
नाहाड़ी तक संपर्क सड़क का निर्माण
-
गांव के सभी पारा को जोड़ने हेतु पुलिया और सीसी सड़क, जिसके लिए ₹5 लाख की स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही शिविर लगाकर वनाधिकार मान्यता पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली रमशिला नाग से मुलाकात कर उसे पुष्पगुच्छ व मिठाई देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुलेर: विकास की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़ का सीमांत गांव
दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत मुलेर आज सरकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के चलते एक आदर्श ग्राम के रूप में उभर रहा है। यहां के 112 परिवारों (474 की आबादी) में 100% माड़िया जनजाति के लोग निवास करते हैं। गांव में दो आंगनबाड़ी केंद्र, छह महिला स्व-सहायता समूह, सौर ऊर्जा से होम लाइटिंग, महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, और बीपीएल कार्डधारियों को नियमित राशन जैसी सुविधाएं सुलभ हैं।
लक्ष्मी समूह को डीएमएफ मद से ट्रैक्टर प्रदान किया गया है, जिसका उपयोग खेती और किराये दोनों कार्यों में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा दर्शाता है कि सरकार छत्तीसगढ़ के हर अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...