Google Analytics Meta Pixel बस्तर ओलंपिक बना युवाओं की उम्मीद, खेलों से बढ़ा आत्मविश्वास - Ekhabri.com

बस्तर ओलंपिक बना युवाओं की उम्मीद, खेलों से बढ़ा आत्मविश्वास

रायपुर, 22 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को नई दिशा देने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और गृह (पुलिस) विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनकर उभरा है।

 

अब तक बस्तर संभाग के सात जिलों से कुल 3,91,289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 1,63,668 पुरुष और 2,27,621 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह आँकड़ा बस्तर के युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और समान भागीदारी की भावना को दर्शाता है।

 

बस्तर की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की पहल

 

बस्तर ओलंपिक 2025 का मुख्य उद्देश्य है बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना, उनकी नैसर्गिक प्रतिभा को पहचानना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा था कि “बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि विकास और खेल का संगम है।”

 

यह आयोजन ‘स्पोर्ट्स फॉर पीस’ मॉडल के रूप में देशभर में उदाहरण पेश कर रहा है। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, कराते, वेटलिफ्टिंग और हॉकी जैसे खेलों को शामिल किया गया है।

 

खेल के माध्यम से पुनर्वास और सामाजिक एकता का संदेश

 

इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें नक्सल हिंसा से प्रभावित दिव्यांग और आत्मसमर्पित नक्सली भी प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं। यह पहल खेल के माध्यम से पुनर्वास और सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

Read Also  भानुप्रतापपुर उप चुनाव: भाजपा प्रत्याशी तय करने मंथन आज

 

प्रतियोगिताएं तीन स्तरों — विकासखण्ड, जिला और संभाग — पर आयोजित की जा रही हैं।

 

विकासखण्ड स्तर: 25 अक्टूबर से

 

जिला स्तर: 5 नवम्बर से

 

संभाग स्तर: 24 नवम्बर से

 

 

विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी और शील्ड प्रदान की जाएगी, जिसकी राशि DBT के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में जमा होगी। संभागीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को “बस्तर यूथ आइकॉन” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

 

स्थानीय संस्कृति और प्रकृति का प्रतीक शुभंकर

 

बस्तर ओलंपिक 2025 के शुभंकर के रूप में वन भैंसा और पहाड़ी मैना को चुना गया है। ये दोनों प्रतीक बस्तर की जीवंतता, सामुदायिक शक्ति और प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाते हैं।

 

यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर की संस्कृति, एकता और विकास का उत्सव है, जो पूरे प्रदेश और देश में एक नई सामाजिक चेतना का संदेश दे रहा है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *