Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन कार्ड व्यवस्था का लाभ मिलना शुरू - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन कार्ड व्यवस्था का लाभ मिलना शुरू

धमतरी जिले की पूर्णिमा बंजारे को मिली राहत
बायोमेट्रिक प्रणाली से पलौद के उचित मूल्य के दुकान से उठाया राशन
मुख्यमंत्री और राज्य शासन के प्रति जताया आभार
नई व्यवस्था में राशनकार्ड धारी परिवारों को देश के किसी भी राशन दुकान से राशन लेने की सुविधा
रायपुर। वन नेशन वन राशन कार्ड व्यवस्था लागू होने के बाद अब किसी भी राशन दुकान से खाद्यान्न लिया जा सकता है। इससे मजदूरी करने राज्य में अथवा राज्य के बाहर अन्य स्थान पर जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत हो रही है। पहले इन मजदूरों को राशन लेने के लिए अपने गांव के राशन दुकान जाना पड़ता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में लागू की जा रही इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के समस्त राशनकार्ड धारियों को आधार कार्ड प्रमाणीकरण कर बायोमेट्रिक प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद राशन उपभोक्ताओं को किसी भी राशन दुकान से राशन उठाने की सुविधा मिलेगी। वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था प्रदेश के सभी जिलों में लागू की जा रही है।
इसके लिए राज्य सरकार द्वारा चरणबद्ध ढंग से राशन दुकानों में आधार कार्ड के जरिए उपभोक्ता के सत्यापन के लिए राशन दुकानों में ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। रायपुर जिले में इस नई व्यवस्था का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। रोजी रोटी की तलाश में अन्य जिलों से आए मजदूर परिवारों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो गया है। ग्राम पलौद में ऐसी एक महिला पूर्णिमा बंजारे है। उन्हे इस सुविधा का लाभ मिल रहा है। पूर्णिमा बंजारे और उसका परिवार बेहतर रोजगार के सिलसिले में धमतरी से रायपुर आया हुआ है। यह परिवार मूलत: धमतरी जिले के ग्राम शंकरदाह, ग्राम पंचायत हरफ्तराई का रहने वाला है। वर्तमान में यह परिवार आरंग विकास खंड ग्राम पलौद में संचालित निर्माण कार्य में मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा है। पूर्णिमा बंजारे के पति रूस्तम बंजारे ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को 4 दिसम्बर 2021 को पत्र प्रेषित कर राशन उठाने में आ रही दिक्कत के संबंध में अवगत कराते हुए उन्हें उनके कार्यस्थल के आस-पास के उचित मूल्य के दुकान के माध्यम से राशन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने श्री बंजारे के आवेदन को संज्ञान में लेते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल उन्हें राशन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद श्री रूस्तम बंजारे को ई-पॉस के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण से वर्तमान निवास स्थान पलौद के उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण शुरू हो गया है। इस परिवार ने माह जनवरी 2022 का राशन उठाया है। श्रीमती बंजारे के परिवार ने राशन उठाव की व्यवस्था उनके कार्यस्थल के निकट कराने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
200 किलो मीटर दूर जाना पड़ता था राशन लेने
श्रीमती बंजारे ने बताया कि उन्हें हर महीने पीडीएस का राशन लेने के लिए मजदूरी से दो दिन की छुट्टी लेकर 200 किलो मीटर दूर धमतरी जिले के हरफ्तराई ग्राम जाना पड़ता था जिससे मजदूरी और पैसे दोनों का नुकसान होता था। इस नई व्यवस्था से उन्हें अब अपने गांव जाने की जरूरत नही है। उन्होंने बताया कि उन्हें नई व्यवस्था से काफी सुविधा मिली है। गौरतलब है कि नई व्यवस्था से ऐसे लोग जिन्हें काम-काज के सिलसिले में अन्य स्थान जाना पड़ता है उन्हें अब अपने राशन के लिए चिंतित नहीं होना पड़ेगा। अन्य राज्यों में भी लोग अब अपना राशन उठा सकेंगे।
महाराष्ट्र की राशनकार्डधारी को भी मिल रहा लाभ
उल्लेखनीय है कि इस नई व्यवस्था के तहत कोकड़ी, जिला गोंदिया महाराष्ट्र की प्राथमिक राशनकार्डधारी पार्वती पति जनकदास जंदामल ने भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान तिरपानगढ़ विकासखंड छुरिया जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से राशन का उठाव कर रही है। श्रीमती पार्वती को पात्रता अनुसार 15 किलो चावल का वितरण किया जा रहा है। इस तरह बायोमेट्रिक प्रणाली से राशन प्राप्त करना आसान होे गया है। वन नेशन वन राशन कार्ड की इस नई व्यवस्था में राज्य में ई-पॉस के माध्यम से पीडीएस के राशन सामग्री वितरण से अब राज्य का कोई भी राशनकार्डधारी अथवा अन्य राज्य के राशनकार्डधारी छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के उचित मूल्य दुकान से अपनी सुविधानुसार अपना राशन का उठाव कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...