Google Analytics Meta Pixel भिलाई नगर निगम ने दिया प्रशासन ने संपत्तिकर के 49 बकायेदारों को नोटिस, जमा नहीं की राशि तो होगी कुर्की - Ekhabri.com

भिलाई नगर निगम ने दिया प्रशासन ने संपत्तिकर के 49 बकायेदारों को नोटिस, जमा नहीं की राशि तो होगी कुर्की



भिलाई नगर। निगम प्रशासन ने संपत्तिकर के 49 बकायेदारों को नोटिस जारी किया है। नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 174 के तहत इन बकायेदारों को नोटिस जारी किया गया है! इन संपत्तिकर के बकायेदारों को संपत्तिकर जमा कराने के लिए कई सारे मौके दिए गए फिर भी बकायेदारों द्वारा संपत्तिकर का टैक्स जमा नहीं किया गया। वर्तमान में जारी किए गए नोटिस से पूर्व इन 49 बकायेदारों को नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 173 के तहत टैक्स जमा करने नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद बकायेदारों ने अपना टैक्स जमा नहीं किया। अब सख्ती से कार्रवाई करने निगम ने नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा नहीं किया गया तो कुर्की वारंट जारी किया जाएगा। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी टैक्स वसूली को लेकर बेहद गंभीर है। हाल ही में उन्होंने वर्ष 2021-22 के लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली के लिए स्पैरो को नोटिस जारी किया था। जिसका असर देखने को मिल रहा है। पुराने बकायेदारों से वसूली के साथ ही डोर टू डोर कलेक्शन पर उन्होंने विशेष फोकस करने के निर्देश दिए हैं। शत-प्रतिशत वसूली को लेकर उन्होंने राजस्व, संपत्तिकर एवं स्पैरो को कड़े निर्देश दिए हैं। राजस्व एवं संपत्तिकर के अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि 49 ऐसे लोग जिनमें से वर्ष 1999 से लेकर कई वर्षों से जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।


टैक्स वसूली के लिए इन बकायेदारों को जारी हुआ नोटिस :

बीएन शुक्ला वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 250182, बजाॅज ऑटो सर्विस वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2000 तक का 1866203, मोनिका डाबरा/प्रीति डाबरा वर्ष 2017 से लेकर 2018 तक का 182849, शकुंतला वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 155453, सुधीर चैरसिया वर्ष 2011 से लेकर 2012 तक का 133484, शिवचरण यादव वर्ष 2012 से लेकर 2013 तक का 118238, अशोक कुमार शर्मा वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 130974, अरूणी देवी वर्ष 2003 से लेकर 2004 तक का 127734, अवध बिहारी शाह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 133466, नन्दू यादव वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 144408, संतोष झा 2016 से लेकर 2017 तक का 113820, आरए विश्वकर्मा वर्ष 2019 से लेकर 2020 तक का 100438, सोनमति वर्ष 2003 से लेकर 2004 तक का 162037, विरेन्द्र उमर सूरी वर्ष 2017 से लेकर 2018 तक का 174252, अशोक सूरी वर्ष 2004 से लेकर 2005 तक का 179393, अनिल सोरी वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 520347, भगवती प्रसाद रायका वर्ष 2011 से लेकर 2012 तक का 244311, सरस्वती शिक्षा समिति वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 863862, गुरूदयाल सिंह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 334193, हरदेव लाल वर्ष 2009 से लेकर 2010 तक का 188746, हन्नासैल डेविड वर्ष 2019 से लेकर 2020 तक का 117627, राजमति देवी वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 201908, आदित्य कुमार बसोलिया वर्ष 2009 से लेकर 2010 तक का 151218, मनोज कुमार जैन वर्ष 2017 से लेकर 2018 तक का 250518, देशराव यादव वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 267127, वंदना सिंह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 408422, गीता सिंह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 133163, बी.पी. सिंह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 264711, प्राणनाथ अदलका वर्ष 2003 से लेकर 2004 तक का 527199, विश्वनाथ यादव 1999 से लेकर 2000 तक का 194268, संजीव कुमार शर्मा वर्ष 2015 से लेकर 2016 तक का 234232, रामधानी जयसवाल वर्ष 2013 से लेकर 2014 तक का 140448, मेवती जायसवाल वर्ष से लेकर 1999 से लेकर 2000 तक का 154208, हंस इंजी.प्रो. विनोद कुमार वर्ष 2017 से लेकर 2018 तक का 178463, सिस्टम इंडिया वर्ष 2019 से लेकर 2020 तक का 179463, डी.आर. स्वामी वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 114796, विक्रम सिंह वर्ष 2011 से लेकर 2012 तक का 439982, सुशील कुमार जैन वर्ष 2012 से लेकर 2013 तक का 232159, अमरनाथ अग्रवाल वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 162199, अखिलेश कुमार कुसे वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 230775, डी. रामा स्वामी वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 231390, दिनेश अग्रवाल वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 282159, के. स्टील फेब्रिकेशन वर्ष 2011 से लेकर 2012 तक का 487408, रामश्री देवी वर्ष 2013 से लेकर 2014 तक का 153474, सुच्चा सिंह ढिल्लन वर्ष 2018 से लेकर 2019 तक का 230402, उत्तम देवी वर्ष 2012 से लेकर 2013 तक का 132180, टीकन सिंह वर्ष 1999 से लेकर 2000 तक का 365880, संजय शर्मा वर्ष 2016 से लेकर 2017 तक का 121959, बालकृष्ण गुप्ता वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2000 तक का 107301 रुपए बकाया है। इन सभी बकायेदारों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *