Google Analytics Meta Pixel भिलाई न्यूज़: नोटिस जारी, जुनवानी की अवैध संचालित गुमटियों पर होगी बेदखली की कार्यवाही - Ekhabri.com

भिलाई न्यूज़: नोटिस जारी, जुनवानी की अवैध संचालित गुमटियों पर होगी बेदखली की कार्यवाही




भिलाईनगर। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 01 में शासकीय प्राथमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला जुनवानी के बाउंड्रीवाल के समीप बेतरतीब गुमटियां लगने से भीड़ बढ़ने लगा है, इससे स्कूल के अध्यापन में भी समस्या होने लगी है। जिसे देखते हुए निगम ने सभी गुमटी संचालकों को अंतिम नोटिस जारी कर आवंटन संबंधी दस्तावेज मांगे है इसके बाद गुमटीओ को हटाने की कार्यवाही की जावेगी।

जोन 01 नेहरू नगर के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि वार्ड 01 में शासकीय प्राथमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला जुनवानी के बाउंड्रीवाल के किनारे कुछ लोगों के द्वारा गुमटियां लगाकर व्यवसाय किया जा रहा है, इस कारण स्कूल के पास लोगों का जमावड़ा और शोर शराबा होने के कारण विद्यार्थियों के अध्ययन में परेशानी होने लगी है। गुमटियों के चलते भीड़ बढ़ने से स्कूल के बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है, उसी स्थल चौराहा तथा मोड़ होने के कारण दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है, इन सभी समस्याओं के कारण स्कूल प्रबंधन द्वारा निगम को गुमटी हटाने के लिए शिकायत किया गया है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए नेहरू नगर के जोन आयुक्त मनीष गायकवाड़ के निर्देश पर सभी गुमटी संचालकों को नोटिस जारी कर गुमटी आवंटन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया था, लेकिन किसी ने भी कोई दस्तावेज नहीं दिए है, तो अब उन्हें अंतिम नोटिस जारी दस्तावेज प्रस्तुत करने समय दिया गया है, इसके बाद भी आवंटन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए तो निगम प्रशासन द्वारा शीघ्र ही स्कूल के बांउड्रीवाल से लगे हुए सभी गुमटियों को अवैध मानते हुए हटाने की कार्यवाही की जावेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *