रायपुर।रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने आज नगर निगम जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत वार्ड 49, 52, 53, 54 और 55 के 11 विभिन्न स्थानों पर कुल 1 करोड़ 46 लाख 34 हजार रुपये की लागत से होने वाले विविध नये विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर जोन 10 के अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, वार्ड पार्षद गायत्री नौरंगे पिंकी, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, विनय पंकज निर्मलकर, पूर्व पार्षद लीलाधर चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, आम नागरिक एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इन क्षेत्रों में होंगे कार्य:
वार्ड 49: रिद्धी सिद्धी गार्डन से ओम विहार तक पाइपलाइन विस्तार
वार्ड 52: प्राथमिक शाला पुरैना संतोषी पारा में शेड और मरम्मत
वार्ड 52: देवपुरी तालाब निर्मल घाट में शेड निर्माण
वार्ड 52: देवपुरी फ्रूट मार्केट के पास सीसी रोड निर्माण
वार्ड 53: बजरंग चौक में रंगमंच निर्माण, कवर्ड नाली हर्ष विला तक
वार्ड 54: डूंडा साहूपारा व हरदिहा साहू समाज पारा में सामुदायिक भवन
वार्ड 55: स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रार्थना शेड, शौचालय विस्तार
वार्ड 55: लालपुर पालपारा में सामुदायिक भवन निर्माण
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूर्णता सुनिश्चित की जाए। वार्डवासियों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...