Google Analytics Meta Pixel नमो भारत रैपिड रेल' नाम से जानी जाएगी भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो - Ekhabri.com

नमो भारत रैपिड रेल’ नाम से जानी जाएगी भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो

भुज-अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे मेट्रो का नाम उद्घाटन से कुछ घंटे पहले बदल दिया गया। यह ट्रेन अब नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जानी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुज-अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे मेट्रो सेवा को सोमवार शाम 4:15 बजे बजे भुज रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक यह ट्रेन भुज से अहमदाबाद तक की 359 किमी की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी। साथ ही इस ट्रेन का नौ स्टेशनों पर ठहराव होगा। यात्री इस ट्रेन में मंगलवार से यात्रा कर सकेंगे। साथ ही पूरी भुज-अहमदाबाद के बीच 455 रुपये किराया लगेगा। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि रेल मंत्रालय ने वंदे मेट्रो ट्रेन का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल करने का फैसला किया है। ट्रेन में 12 कोच लगाए गए हैं। इनमें 1150 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में सीटों को एर्गोनोमिक रूप से डिजाइन किया गया है। साथ ही वातानुकूलित केबिन हैं। इस बारे में रेलवे मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जबकि अन्य मेट्रो कम दूरी तय करती हैं, मेट्रो ट्रेनें शहर के केंद्र से परिधीय शहरों को जोड़ेंगी। ट्रेन सुबह 5.05 बजे भुज से अपनी यात्रा शुरू करेगी और उसी दिन सुबह 10.50 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। इसके बाद अपने रिटर्न ट्रिप के लिए यह अहमदाबाद से शाम 5.30 बजे रवाना होगी और रात 11.10 बजे भुज पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इसकी अधिकतम गति 110 किमी/घंटा होगी।

कवच से लैस है ट्रेन : रेलवे
रेलवे मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई सीटें, पूरी तरह से वातानुकूलित केबिन और मॉड्यूलर इंटीरियर की सुविधाओं के साथ वंदे मेट्रो अन्य मेट्रो से बेहतर साबित होगी। टकराव से बचने, आग का पता लगाने और आपातकालीन रोशनी की सुविधाओं के अलावा मेट्रो को कवच जैसी उन्नत सुरक्षा प्रणालियों से सुसज्जित किया गया है। मेट्रो में दिव्यांगों के लिए शौचालय, पूरी तरह से सीलबंद लचीला गैंगवे और भोजन सेवा जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *