Google Analytics Meta Pixel भूपेश बघेल का बड़ा बयान-सेंट्रल एजेंसियों ने बेवजह परेशान किया तो एक्शन होगा - Ekhabri.com

भूपेश बघेल का बड़ा बयान-सेंट्रल एजेंसियों ने बेवजह परेशान किया तो एक्शन होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, यहां जिन लोगों को आईटी, ईडी, डीआरआई के लोग बुला रहे हैं उन्हें धमकी-चमकी और प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। दूसरे प्रकार की बातें भी सुनाई दे रही हैं। ये उचित नहीं है। उन्होंने कहा, अगर छत्तीसगढ़ सरकार को शिकायत मिलती है तो निश्चित रूप से एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में प्रेस से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कल जब मैं अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम में था तो वहां मंच के माध्यम से कहा गया। मुझे भी जानकारी मिल रही थी कि जिन लोगों को आईटी, ईडी, डीआरआई के लोग बुला रहे हैं उन्हें धमकी-चमकी और प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। दूसरे प्रकार की बातें भी सुनाई दे रही हैं। ये उचित नहीं है। सेंट्रल एजेंसी आए उनका स्वागत है। उन्हें बनाया ही इसलिए गया है कि कहीं गलत हो रहा हो तो उसपर कार्रवाई करें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जो अधिकारी आए वह यहां के लोगों को धमकाएं-चमकाएं। वे व्यापार कर रहे हैं, उद्योग चला रहे हैं तो यह अपराध नहीं है। उनसे अपराधियों जैसा व्यवहार करना बिल्कुल गलत बात है। अगर छत्तीसगढ़ सरकार को शिकायत मिलती है तो निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, सेंट्रल एजेंसियां अपने उद्देश्यों से भटक चुकी हैं। उनके अफसरों ने भारत के संविधान की जो शपथ ली है उसका पालन तो वे कर ही नहीं रहे हैं। हमने यहां कहा कि चिटफंड कंपनियों ने छह-साढे हजार करोड़ रुपए लूटे हैं। कहीं न कहीं उसमें मनी लांड्रिंग हुआ है। उसमें क्यों नहीं कर रहे हैं कार्रवाई। यहां तो लोगों का पैसा गया है। आप उसमें कार्रवाई नहीं करोगे। जो ब्रांड एंबेसडर बाहर घूूम रहे हैं उनसे पूछताछ भी नहीं करोगे। आप की कार्यशैली ऐसी है कि किसी के रिमोट से आप चल रहे हैं। यह प्रजातंत्र के लिए कत्तई उचित नहीं है।

Read Also  रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक ‘स्पेस लैब’, अंतरिक्ष विभाग से मिली स्वीकृति

भिलाई में व्यापारियों ने की थी शिकायत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित अग्रसेन महाराज के जयंती समारोह में शामिल हुए थे। यहां समाज के कुछ व्यापारियों ने मंच पर ही कहा कि केंद्रीय एजेंसियां उनको बेवजह परेशान कर रही हैं। कभी भी उन्हें बुलाकर डराया जाता है। बाद में अपने भाषण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों के माध्यम से डर का माहौल बना रही है। अगर केंद्रीय एजेंसियां किसी को बेवजह परेशान करती हैं और किसी व्यापारी ने इसकी शिकायत थाने में कर दी तो पुलिस एक्शन लेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...