Google Analytics Meta Pixel बिहार के Exit Polls में फिर NDA सरकार - Ekhabri.com

बिहार के Exit Polls में फिर NDA सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान मंगलवार को दूसरे चरण के साथ संपन्न हो गया। अब, इंतजार 14 नवंबर का है, जब बिहार चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। उसी दिन साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसी बीच नतीजों से पहले आईएएनएस-मैटराइज का एग्जिट पोल सामने आया है। आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि एग्जिट पोल के नतीजों में महागठबंधन को झटका लगने जा रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं इंडी गठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

 

बिहार चुनाव को लेकर पांचवा एग्जिट पोल भी सामने आ आया है जिसमें एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलती दिख रही है। पोल्स ऑफ पोल्स (3 एगिज्ट पोल्स) की बात करें तो एनडीए जबरदस्त वापसी करते हुए 138-155 सीटें हासिल कर सकता है। वहीं महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2 था अन्य के खाते में 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जनसुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

 

 

वहीं जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। जिसमें एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है। आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 21 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस को 7 प्रतिशत, सीपीएम (एमएल) को 6 प्रतिशत, सीपीआई को एक प्रतिशत, सीपीएम (मार्क्सवादी) को एक प्रतिशत और वीआईपी को एक प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को 5 प्रतिशत, एआईएमआईएम को एक प्रतिशत और अन्य को 9 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान जताए गए हैं।

 

 

एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 65-73 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि, जेडीयू को 67-75 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 4-5 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 7-9 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिल सकती हैं।

 

 

इंडी गठबंधन की बात करें तो आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल में राजद को सबसे ज्यादा 53-58, कांग्रेस को 10-12, सीपीएम (एमएल) को 5-8, सीपीआई को 2-3, सीपीएम (मार्क्सवादी) को 2-3 और विकासशील इंसान पार्टी को 1-4 सीट मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल में अन्य दलों पर नजर डालें तो, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 2-3, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 0-2 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 0-5 सीट मिल सकती है। वहीं, बिहार चुनाव में वोट शेयरिंग प्रतिशत की बात करें तो, एनडीए को 48 प्रतिशत और इंडी गठबंधन को 37 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

 

 

एनडीए में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे ज्यादा 19 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि, एनडीए में शामिल अन्य दल, जेडीयू को 20 प्रतिशत, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 2 प्रतिशत, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को 2 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान हैं।

 

 

आईएएनएस-मैटराइज का एग्जिट पोल 6 नवंबर से 11 नवंबर के बीच किया गया है। इसमें बिहार के 66,087 लोगों से वहां का राजनीतिक मिजाज और सरकार बनाने को लेकर उनकी सोच के बारे में जानने की कोशिश की गई है। एग्जिट पोल में 31,722 पुरुषों, 19,165 महिलाओं और 15,200 युवाओं को शामिल किया गया है। एजेंसी का दावा है कि एग्जिट पोल में मार्जिन ऑफ एरर +/- 3 प्रतिशत हो सकता है। बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान हुए थे, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान हुए। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *