रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में बीजापुर के युवाओं ने अपनी बुलंद आवाज में नक्सलवाद से मुक्ति और विकास की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी पहुंचे इन युवाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने अपनी मंशा व्यक्त की।
युवाओं ने कहा कि वे अपने गांव, जिले और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त देखना चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं की इस इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा, “आपका संकल्प हमारा संकल्प है। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाएंगे।”
‘नियद नेल्ला नार योजना’ से विकास की नई दिशा
मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत सुदूर अंचलों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सुरक्षा कैंपों की स्थापना और प्रशासन की बढ़ती पहुंच के कारण नक्सली गतिविधियां सिमट रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इन क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।
सड़क, शिक्षा और संचार पर जोर
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि बीजापुर समेत सभी नक्सल प्रभावित इलाकों में मोबाइल टावर, पक्की सड़कें, बिजली और परिवहन सुविधाएं जल्द उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार ग्रामीणों को बेहतर जीवन स्तर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधानसभा दौरे का अनुभव
राजधानी दौरे के दौरान बीजापुर के युवाओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी और जनप्रतिनिधियों के विचार विमर्श को नजदीक से समझा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य विधायकों ने भी युवाओं से चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री ने युवाओं को आश्वस्त किया कि सरकार उनके गांवों में सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा, “सशक्त युवा ही सशक्त छत्तीसगढ़ की नींव हैं।”
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...