दुर्ग। दुर्ग के भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमनी मार्ग में एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक व पीछे बैठी युवती की मौत हो गई। वहीं, एक युवती घायल हो गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।भिलाई तीन थाना क्षेत्र के सोमानी से गनियारी जा थे बाइक सवार एक युवक और दो युवतियों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक चालक सुमति धीवर और पीछे बैठी भूमिका बंजारे की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। भूमिका बंजारे और सोनेज सोनकर भिलाई तीन से मृतक सुमित से लिफ्ट लेकर गनियारी जा रहे थे। इसी दौरान सोमनी जाने वाले मार्ग पर मेहंदी बाड़ी के समीप मोड़ पर हादसा हो गया।










